छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग से सीएम की शिकायत, बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल बोले- कोर्ट भी जाएंगे, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

BP Shrivastava | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग से सीएम की शिकायत, बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल बोले- कोर्ट भी जाएंगे, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग से सीएम की शिकायत, बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल बोले- कोर्ट भी जाएंगे, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने निर्वाचन आयोग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। पाटन विधानसभा सीट से प्रत्याशी विजय बघेल के साथ बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने ये शिकायत की है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने निर्वाचन आयोग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। पाटन विधानसभा सीट से प्रत्याशी विजय बघेल के साथ बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने ये शिकायत की है। साथ ही विजय बघेल का कहना ह कि अगर चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। शिकायत आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी हुई है। आरोप है कि सीएम बघेल ने प्रचार का समय खत्म होने के बावजूद प्रचार किया है।

क्या है पूरा मामला?

पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप हैं। यह आरोप सांसद और पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने लगाए हैं। विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रचार थमने के बावजूद ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार किया। बीजेपी ने मुख्यमंत्री बघेल की उम्मीदवारी रदद् करने की बात भी कही है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलेक्टर को इस मामले में वीडियो भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि निर्वाचन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

पाटन के साथ-साथ बीजापुर को लेकर भी शिकायत

पाटन विधानसभा सीट के साथ-साथ बीजापुर विधानसभा सीट को लेकर भी निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है। प्रत्याशी महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महेश गागड़ा ने कहा कि कलेक्टर कांग्रेस प्रत्याशी के संपर्क में थे। उनके साथ कई जगहों पर दिखाई दिए। उन्होंने मतगणना से कलेक्टर को पृथक करने की मांग की है।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • रायपुर समाचार
  • Election Commission
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • निर्वाचन आयोग
  • CM Bhupesh Baghel's complaint to the Commission
  • सीएम भूपेश बघेल की आयोग से शिकायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA