बघेल ने कहा करारा जवाब मिलेगा, सीएम बोले देवेंद्र यादव कोई छोटा मोटा आदमी नहीं
Arun Tiwari | Aug 18, 2024, 14:03 IST
CM - Devendra Yadav is not small man
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कानून के हिसाब से कार्रवाई हो रही है।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। यादव के समर्थकों ने देर रात तक जेल के बाहर हंगामा कर ये बता दिया कि वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में सड़क पर उतरने की तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कानून के हिसाब से कार्रवाई हो रही है। देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार मामले में आरोप लगे हैं।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक राजधानी रायपुर में बुलाई है। बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं।नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा है कि 20 अगस्त की सुबह 10:30 बजे नेता प्रतिपक्ष कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक दल की बैठक आहूत की गई है, जिसमें गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की रणनीति तय की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र की गिरफ्तारी पर अपने सोशल मीडिया में लिखा अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।
सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं। पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं। करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी!छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने भी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। कानून के हिसाब से कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने बहुत सोच समझकर कार्रवाई की है। देवेंद्र यादव कोई छोटा मोटा आदमी नहीं है। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यादव जांच में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
यह Video देखें
20 अगस्त को कांग्रेस की बैठक

छोटा मोटा आदमी नहीं देवेंद्र यादव : सीएम
वहीं मुख्यमंत्री ने भी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। कानून के हिसाब से कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने बहुत सोच समझकर कार्रवाई की है। देवेंद्र यादव कोई छोटा मोटा आदमी नहीं है। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यादव जांच में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
यह Video देखें
लुधियाना में हनुमंत कथा: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, पंजाब के शाही इमाम बोले- माफी मांगें, क्रिश्चियन लीडर अल्बर्ट दुआ भी नाराज
By Jitendra Shrivastava
क्या परिवार के पैसे का विवाद हत्या का कारण बन सकता है? 72 वर्षीय दादा की हत्या का मामला
By Jyoti Mahender Bhardwaj

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा ऐलान: ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से प्रदेशभर में आंदोलन
By VINAY VERMA
19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी, क्रॉप सर्वे पूरा होने के बाद ही कई अफसर होंगे रिलीव
By VINAY VERMA
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर और अलवर में हल्ला बोल
By Jageshwar prasad
आरसीडीएफ में कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का प्रभार क्यों वापस लिया गया 8 दिन के बाद?
By Ashish Bhardwaj
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप, RDA की नगर विकास योजना पर सवाल
By Arun Tiwari