मुख्यमंत्री साय आज करेंगे जनदर्शन, सीएम हाउस में जनता से होंगे रूबरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से सीधे संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनेंगे ही साथ ही सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी लेंगे।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
सीएम जनदर्शन कार्यक्रम
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Program : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जनदर्शन कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया जाएगा।

जनदर्शन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा जो 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री साय जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, सरकार की योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM Vishnudev Say Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai