राहुल के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम बोले, चुनाव पर भरोसा नहीं तो पद क्यों नहीं छोड़ते
Arun Tiwari | Sept 27, 2026, 18:30 IST
राहुल के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम बोले
छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो कांग्रेस नेताओं को पद छोड़ना चाहिए। साय ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को घेरा।
Raipur : चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब ‘देशद्रोही आचरण’ पर उतर आए हैं और कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद कांग्रेस के आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है। साय के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह स्पष्ट हुआ है कि SIR से जुड़े फैसले में आयुक्तों के बीच मतभेद नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पर बिना पर्याप्त तथ्यों के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।
साय ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की देश और दुनिया में अपनी संवैधानिक भूमिका और प्रतिष्ठा है। उनके मुताबिक, चुनाव हारने के बाद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से अपने आरोपों को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा EVM को लेकर उठाए जाते रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि यदि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया या EVM पर भरोसा नहीं है, तो उन्हीं चुनावों से निर्वाचित सांसद और विधायक अपने पदों पर क्यों बने हुए हैं। साय ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह चुनावी प्रक्रिया को स्वीकार करती है या नहीं। साय ने राहुल गांधी के हालिया बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लगातार चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय उपलब्ध तथ्यों को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रही है।
राहुल गांधी पिछले दिनों चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। 23 सितंबर को उन्होंने ‘वोट चोरी’ को संविधान पर सीधा हमला बताते हुए भाजपा, RSS और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।
राहुल गांधी का दावा है कि मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों की जांच की मांग की है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों और SIR को लेकर उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
जब CEC से डरते थे नेता... आज चुनाव आयोग पर क्यों उठ रहे सवाल?
राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी विवेक-शून्य और ज्ञान-शून्य हैं - सुधांशु त्रिवेदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें
जब CEC से डरते थे नेता... आज चुनाव आयोग पर क्यों उठ रहे सवाल?
साय ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की देश और दुनिया में अपनी संवैधानिक भूमिका और प्रतिष्ठा है। उनके मुताबिक, चुनाव हारने के बाद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से अपने आरोपों को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की।
EVM पर सवाल उठाने का भी मुद्दा उठाया
राहुल गांधी ने लगाए हैं वोट चोरी के आरोप
राहुल गांधी का दावा है कि मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों की जांच की मांग की है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों और SIR को लेकर उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
ये खबरें भी पढ़े...
राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी विवेक-शून्य और ज्ञान-शून्य हैं - सुधांशु त्रिवेदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे और बुढ़ादेव महोत्सव में देंगे विकास की सौगातें
जब CEC से डरते थे नेता... आज चुनाव आयोग पर क्यों उठ रहे सवाल?
लोकमाता हासी देवी की जयंती पर 200 का सिक्का जारी करेंगी राष्ट्रपति, बस्तर के मुरिया दरबार में भी होंगी शामिल
By Arun Tiwari
एमपी डीजीपी की रिटायरमेंट डेट पर विवाद, पुलिस मुख्यालय ने मांगे दो दिन, गृह विभाग बोला- नहीं हो पाएगा
By Sourabh Bhatnagar
नाबालिग बेटी को पिता ने 4 लाख में बेचा, 34 साल के शख्स से कराई शादी; बेटी ने प्रताड़ना से तंग आ दी हत्या की सुपारी
By Jageshwar prasad
NEET-PG काउंसिलिंग में बड़ा दांव, दूसरे राउंड में सीट छोड़ी तो 2 लाख की सिक्योरिटी जब्त, 50 लाख तक का बॉन्ड भी भरना होगा
By VINAY VERMA
भिंड में 40 दिन में पैसा डबल करने के जाल में फंसे 1 हजार से ज्यादा लोग, AuroraEx ने 13 अक्टूबर से रोका विड्रॉल सिस्टम
By Aman Vaishnav
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बेटियों का दबदबा, बेटों से करीब 5 लाख ज्यादा नामांकन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजमेर में VIP ट्रेड कंपनी पर शिकंजा, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj