सीएम साय का राजनांदगांव दौरा आज, मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैंड पर स्थित मिनीमाता की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे। इस दौरान सीएम साय तिरंगा रैली कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
आज तिरंगा रैली में शामिल होंगे सीएम
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

CM Sai Rajnandgaon Visit : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम (Minimata Nirvana Diwas) में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय राजनांदगांव (Rajnandgaon) के नए बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा रैली कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम (Minimata Nirvana Diwas program) और जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह (District level oath taking ceremony) में शामिल होंगे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री राजनांदगांव से शाम 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड (Police Parade Ground) आने के बाद, यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर बोरियाकला (Kushabhau Thackeray premises Boriyakala) जाएंगे। मुख्यमंत्री साय वहां से शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister residence) रायपुर लौट आएंगे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11अगस्त को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे लोरमी में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में भी शामिल होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

तिरंगा रैली मिनीमाता निर्वाण दिवस Minimata Nirvana Diwas सीएम साय के आज के कार्यक्रम सीएम विष्णुदेव साय CM Vishnu Deo Sai