कोल इंडिया की नई योजना: SECL अफसरों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे,करना होगा ये काम

Harrison Masih | Jul 11, 2025, 21:33 IST
Coal India smartphone scheme approved the sootr
कोल इंडिया लिमिटेड ने SECL (दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सभी अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब अफसरों को हर दो साल में एक बार मोबाइल फोन खरीदने के लिए कंपनी से आर्थिक मदद मिलेगी।

Coal India smartphone scheme: कोल इंडिया लिमिटेड ने SECL (दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सभी अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब अफसरों को हर दो साल में एक बार मोबाइल फोन खरीदने के लिए कंपनी से आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना को लेकर कोल इंडिया के मानव संसाधन महाप्रबंधक राजेश वी. नायर ने आज आदेश जारी किया।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आने वाली है, CG के इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा



किसको कितना पैसा मिलेगा?

इस योजना के तहत, अधिकारी की पद श्रेणी (कैटेगरी) के हिसाब से मोबाइल खरीदने के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है:



पद श्रेणीअधिकतम राशि (रूपए में)
E9₹60,000
E7 – E8₹50,000
E4 – E6₹40,000
E3₹30,000

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: युवाओं,कारोबारियों और वंचित वर्गों को मिलेगा लाभ



कितने अफसरों को मिलेगा फायदा?

SECL में फिलहाल कुल 2,513 अफसर हैं, जिन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा। श्रेणी के अनुसार संख्या इस प्रकार है:



E8 श्रेणी – 129 अफसर


E7 श्रेणी – 264 अफसर


E6 श्रेणी – 335 अफसर


E5 श्रेणी – 445 अफसर


E4 श्रेणी – 327 अफसर


E3 श्रेणी – 714 अफसर


E2 श्रेणी – 299 अफसर



ये खबर भी पढ़ें... उपभोक्ताओं को झटका, बिजली की दरों में 10 पैसे से लेकर 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा



स्कीम की शर्तें क्या हैं?

  • अगर कोई अफसर एडवांस लेकर फोन खरीदता है, तो उसे फोन का ऑरिजिनल बिल जमा करना जरूरी होगा।
  • बिल समय पर जमा न करने पर, कंपनी पैसा वापस लेगी और 18% सालाना ब्याज भी वसूलेगी।
  • बिना एडवांस लिए खुद फोन खरीदने वालों को, बिल जमा करने पर तीन महीने के भीतर राशि दी जाएगी।
  • मोबाइल फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
  • अगर किसी अफसर का ट्रांसफर होता है, तो वह फोन को अपने साथ ले जा सकता है।
  • फोन की मरम्मत या मेंटेनेंस के लिए कोई राशि कंपनी द्वारा नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... 34 लाख का GST रिश्वत कांड: फर्जी अधिकारी निकला अनिल गुप्ता,CBI कोर्ट में किया आत्मसमर्पण



क्यों लाई गई ये योजना?

SECL के अफसरों द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी कि मोबाइल फोन की सुविधा दी जाए ताकि ऑफिसियल कामकाज स्मार्ट तरीके से हो सके। अब यह योजना सभी अधिकारियों के लिए तकनीकी रूप से सक्षम और अपडेटेड रहने में मदद करेगी।



कोल इंडिया की स्मार्टफोन योजना | SECL अधिकारियों के लिए योजना | Coal India Limited | CG News | bilaspur | SECL Scheme



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • Coal India Limited
  • कोल इंडिया लिमिटेड
  • कोल इंडिया
  • bilaspur
  • कोल इंडिया की स्मार्टफोन योजना
  • SECL अधिकारियों के लिए योजना
  • Coal India smartphone scheme
  • SECL Scheme