उपभोक्ताओं को झटका, बिजली की दरों में 10 पैसे से लेकर 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा

Pravesh Shukla | Published:
Share
chhattisgarh-electricity-rate-2025 the sootr
chhattisgarh-electricity-rate-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की ओर से की ई मांग के आधार पर वर्तमान की विद्युत दरों में औसत 1.89 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी अनुमोदित की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26के लिए बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की ओर से की ई मांग के आधार पर वर्तमान की विद्युत दरों में औसत 1.89 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी अनुमोदित की है। इस लिहाज से घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट से 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही गैर घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।

पढ़ें: रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं

बीजेपी सरकार पर पहली बार बढ़े दाम

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब बिजली की दरों में बढ़ोंत्तरी हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के दौरान ऐसा दो बार हुआ जब बिजली की कीमत में इजाफा किया गया । साल 2022-23 में 2.50 प्रतिशत और साल 2024-25 में में 4.88 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इस तरह से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 7.38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

घटते राजस्व का दिया हवाला

बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बताया कि पिछले कुछ साल में राज्य की विद्युत कंपनियों का राजस्व घाटा है। इसके साथ ही राजस्व आधिक्य पर विचारोपरान्त वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मांग की गई वार्षिक राजस्व जरूरत 28 हजार 397.64 करोड़ रुपए के स्थान पर 25 हजार 636.38 करोड़ रुपए मान्य किया है।

पढ़ें: बिना बिल लिए दो फर्मों को हुआ 42 लाख का भुगतान, जिम्मेदारों पर हुई FIR

इतने घाटे का अनुमान

बिजली वितरण कंपनी की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित विद्युत विक्रय 35 हजार 727 मिलियन यूनिट के स्थान पर 36 हजार 540 मिलियन यूनिट मान्य किया गया है। इसके अलावा विद्युत वितरण कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विद्युत की अनुमानित बिक्री पर प्रचलित टैरिफ से अनुमानित 4947.41 करोड़ रुपए राजस्व घाटे के स्थान पर 523.43 करोड़ रुपए मान्य किया है।।

पढें: जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं के लिए एडमिशन शुरू, जानें लास्ट डेट और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

एक जुलाई से प्रभावी होंगी नई दरें

विद्युत आयोग की ओर से वर्तमान टैरिफ आदेश में लिए गए फैसलों के फलस्वरूप औसत विद्युत बिलिंग दर 7.02 रुपए प्रति यूनिट अनुमानित है। इस हिसाब से वर्तमान प्रचलित दर से विद्युत दरों में औसत 1.89 प्रतिशत की वृद्धि अनुमोदित की गई है। जारी नई विद्युत दरें 1 जुलाई, 2025 से प्रभावशील होंगी।

पढ़ें: एमपी पीएचई का 2800 करोड़ का घोटाला, 141 इंजीनियरों को नोटिस, मंत्री के जिलों के रेट हैरान कर देंगे आपको

Chhattisgarh, electricity tariff, CG Electricity Rate Hiked, elecricity rate hike chhattisgarh, elecricity rate hike in chhattisgarh, बिजली महंगी, छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, सीजी न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज

FAQ

  1. नई दरों में कितनी हुई बढ़ोत्तरी?
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए औसतन 1.89% के इजाफे को मंजूरी दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह वृद्धि 10 पैसे से 20 पैसे प्रति यूनिट तक है, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।

  2. बिजली दरों में इजाफे की क्या है वजह ?
    आयोग ने बताया कि राज्य की विद्युत कंपनियों को पिछले वर्षों में राजस्व घाटा हुआ है। विद्युत वितरण कंपनी की वार्षिक राजस्व जरूरत 28,397.64 करोड़ रुपये थी, जिसके मुकाबले आयोग ने 25,636.38 करोड़ रुपये को स्वीकृत किया है। घाटे की भरपाई के लिए दरों में वृद्धि जरूरी मानी गई।
  3. वर्तमान सरकार में कब-कब बढ़ी दरें ?
    यह पहली बार है जब प्रदेश में वर्तमान बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बिजली की दरों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान साल 2022-23 में 2.50% और 2024-25 में 4.88% की वृद्धि की गई थी। उस अवधि में कुल 7.38% बिजली दरें बढ़ी थीं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • सीजी न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी
  • छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी
  • बिजली महंगी
  • CG Electricity Rate Hiked
  • elecricity rate hike chhattisgarh
  • elecricity rate hike in chhattisgarh
  • electricity tariff
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर