छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस भरोसा यात्रा, सत्ता पर बरकरार रहने के पूरी जोर आजमाइश, सरकार के कामों को बताएंगे

Shivam Dubey | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस भरोसा यात्रा, सत्ता पर बरकरार रहने के पूरी जोर आजमाइश, सरकार के कामों को बताएंगे
छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस भरोसा यात्रा, सत्ता पर बरकरार रहने के पूरी जोर आजमाइश, सरकार के कामों को बताएंगे

छत्तीसगढ़ में सितंबर को ही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा खत्म हुई है तो अब दूसरी ओर कांग्रेस भरोसा यात्रा शुरु कर रही है। यह भरोसा यात्रा प्रदेश की पूरी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ में सितंबर को ही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा खत्म हुई है तो अब दूसरी ओर कांग्रेस भरोसा यात्रा शुरु कर चुकी है। यह भरोसा यात्रा प्रदेश की पूरी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन से शुरु होने वाली इस यात्रा को कांग्रेस सत्ता में बरकरार रहने के लिए बहुत अहम मान रही है। इस यात्रा के जरिए सरकार की योजनाओं और बीजेपी राज की खामियों को जन जन तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी। वहीं यह यात्रा प्रदेशभर 2700 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

विधायक मंत्री करेंगे अगुवाई

कांग्रेस की इस भरोसा यात्रा की अगुवाई अपने अपने क्षेत्रों में विधायक तो करेंगे ही वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, प्रभारी कुमारी सेलजा, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में शामिल होंगे। सभी मंत्री, विधायक, सांसद गण अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा में शामिल होंगे। ऐसे क्षेत्रों में जहां कांग्रेस के विधायक नहीं उन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर चुके कार्यकर्ता इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 60 सीटों पर नाम तय, दूसरी लिस्ट आज शाम या 3 अक्टूबर की शाम तक

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा तो अब कांग्रेस की भरोसा यात्रा

हालही में यानी 30 सितंबर को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा समाप्त हुई है, इस यात्रा के समापन में पीएम मोदी ने बिलासपुर में शिरकत की। इस यात्रा पर कांग्रेस ने लोगों का समर्थन न मिलने जैसे कई आरोप लगाए हैं। लेकिन कहीं न कहीं पार्टियों ने विधानसभा चुनाव से पहले घर घर पहुंचने के लिए यात्राओं को ही सहारा माना है। यही कारण है कि कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरु हो रही है। इस यात्रा से राजनीतिक पार्टियां जनता के वोट को अपनी तरफ करने के लिए अहम मानते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में टिकट वितरण से पहले ही कांग्रेस दो गुटों में बंटी, बाहरी बताकर विधायक केके ध्रुव का विरोध

कैसी रहेगी यात्रा?

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभाएं हैं। कांग्रेस की यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 KM तक का सफर तय करने वाली है। कांग्रेस हर क्षेत्र में यात्रा के अंतिम पड़ाव में सभा करेंगी। वहीं इस दौरान कुल 2700 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी। कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। कार्यकर्ता चर्चित योजनाओं के पोस्टर-पंफलेट भी बांटेंगे। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय हो चुका है। इस यात्रा में जनता को सरकार की योजनाएं के बारे में भी बताया जाएगा। वहीं यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और 15 सालों तक चली रमन सरकार कांग्रेस भी निशाने में होगी। हर क्षेत्र में सभाओं में भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करने की तैयारी है।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • Congress Bharosa Yatra in all 90 assemblies of Chhattisgarh
  • trying its best to retain power
  • Congressmen will tell about the works of the government
  • छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में कांग्रेस भरोसा यात्रा
  • सत्ता बरकरार रखने की पूरी कोशिश
  • कांग्रेसी बताएंगे सरकार के काम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती