कांग्रेस का संविधान मार्च... NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

Kanak Durga Jha | Jan 04, 2025, 08:47 IST
Congress Constitution March NSUI National President participate
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संविधान मार्च पदयात्रा निकालेगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। इसके लिए एनएसयूआई ने पूरी तैयारी कर ली है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संविधान मार्च पदयात्रा निकालेगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। इसके लिए एनएसयूआई ने पूरी तैयारी कर ली है। इस पदयात्रा के जरिए कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश की जनता को साधेगी। चुनाव के लिए छात्र संगठन एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) एक्टिव हो गई है।



चुनाव से पहले एनएसयूआई प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा निकालेगी। इसी कड़ी में संविधान मार्च पदयात्रा और युवाओं से बातचीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 2 दिनों तक वे धमतरी, कांकेर और जगदलपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।



दंतेवाड़ा की बेटी बनी पायलट...अब भरेगी ऊंची उड़ान, पिता का सपना पूरा



कई जिलों में मार्च निकालेगी कांग्रेस

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वरुण चौधरी शनिवार को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुचेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लेकर रायपुर शहर और धमतरी रोड में अलग-अलग जगहों पर एनएसयूआई कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वरुण चौधरी सीधे धमतरी जाएंगे। यहां आयोजित संविधान मार्च पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम के समय कांकेर में आयोजित संविधान बचाओं मशाल यात्रा में शामिल होंगे। कांकेर से जगदलपुर जाएंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे।



फर्जी डिग्री वाले छत्तीसगढ़ संवाद के प्रकाशन विशेषज्ञ, अनुभव न योग्यता



बस्तर में कांग्रेस की पदयात्रा

5 जनवरी को जगदलपुर में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में युवा मन चो गोठ कार्यक्रम होगा। जिसमें बस्तर के छात्रों के साथ छात्र हित की बात करेंगे। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने बताया कि 5 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के अध्यक्ष पद पर एक साल कार्यकाल पूरे होने पर बस्तर में एनएसयूआई द्वारा बस्तर के आदिवासी छात्रों से संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आदिवासी छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं से रुबरू होंगे।



इससे पहले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी छत्तीसगढ़ आए थे। यहां संविधान मार्च के अलावा रायपुर में हुए सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ही राष्ट्रीय अध्यक्षों के दौरे और आयोजित कार्यक्रमों को आगामी निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।



कवासी लखमा ED दफ्तर से बाहर आए, बेटे और बहू का संपत्ति की डिटेल मांगी



FAQ

  1. कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में संविधान मार्च पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    संविधान मार्च पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य निकाय और पंचायत चुनावों के लिए जनता और खासकर युवाओं को कांग्रेस के पक्ष में करना है। इसके जरिए कांग्रेस अपने विचारों का प्रचार और जनता से संवाद स्थापित करेगी।
  2. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का छत्तीसगढ़ दौरा कब और किसलिए हो रहा है?
    एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी 4 और 5 जनवरी को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे धमतरी, कांकेर और जगदलपुर में संविधान मार्च और छात्रों से संवाद जैसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा एनएसयूआई की चुनावी तैयारी और युवाओं से जुड़ने के लिए हो रहा है।
  3. बस्तर में आयोजित "युवा मन चो गोठ" कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
    "युवा मन चो गोठ" कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर के आदिवासी छात्रों से संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना है। यह कार्यक्रम एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के अध्यक्ष पद के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।




देशी शराब बनाने वालों को मिलेगा बढ़ावा, मनपसंद एप के ग्राहकों की प्राइवेसी का खास ख्याल



Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Chhattisgarh News
  • Chhattisgarh Congress
  • CG News
  • Chhattisgarh Congress Committee
  • कांग्रेस की पदयात्रा
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • संविधान मार्च
  • कांग्रेस की संविधान मार्च