सरगुजा संभाग में बढ़ी कांग्रेस की चिंता, 4 विधायकों का टिकट कटने पर BJP ने कसा तंज, पलटवार में मिली नसीहत

The Sootr CG | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
सरगुजा संभाग में बढ़ी कांग्रेस की चिंता, 4 विधायकों का टिकट कटने पर BJP ने कसा तंज, पलटवार में मिली नसीहत
सरगुजा संभाग में बढ़ी कांग्रेस की चिंता, 4 विधायकों का टिकट कटने पर BJP ने कसा तंज, पलटवार में मिली नसीहत

सरगुजा संभाग से कांग्रेस ने 4 विधायकों का टिकट काटते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। विधायकों की नाराजगी की चिंता के बीच बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

AMBIKAPUR. सरगुजा संभाग से कांग्रेस विधायक के टिकट कटने से जहां एक तरफ विधायकों की नाराजगी की चिंता कांग्रेस को सता रही है, वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि जब कांग्रेस को ही अपने विधायकों पर भरोसा नहीं तो भला जनता कांग्रेस पर कैसे विश्वास कर सकती है। इधर कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने के साथ ही बीजेपी को नसीहत देते हुए नजर आ रही है।

4 विधायकों का कटा टिकट, नए चेहरों को मिला मौका

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए सरगुजा संभाग में चार वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जिनमें प्रतापपुर विधायक डॉ. प्रेम साय सिंह, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह, सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के साथ मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नाम शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने नए प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं इसे लेकर कांग्रेस के कई विधायक नाराज होकर जहां विरोध दर्ज कर चुके हैं तो वहीं कई इसे पार्टी का आदेश मानकर पार्टी के लिए काम करने की बात कह रहे हैं।

मानकों पर खरे नहीं उतर रहे विधायक

4 सिटिंग MLA का टिकट कटने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विधायकों के कामकाज को लेकर कांग्रेस में हड़कंप है, यही कारण है कि कांग्रेस अपने विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरे पर दांव लगा रही है। यही नहीं बीजेपी का यह भी आरोप है कि यह विधायक कांग्रेस के मानकों पर ही खरे नहीं उतर रहे, ऐसे में जनता के लिए क्या उतरेंगें।

बीजेपी को कांग्रेस की नसीहत

इधर दूसरी तरफ कांग्रेस इसे टिकट काटना न बताकर नए प्रत्याशियों को मौका देने की बात कहते हुए बीजेपी को नसीहत दे रही है, कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने दूसरे प्रदेशों में क्या किया है, यह उसे देखना चाहिए साथ ही साथ कांग्रेस की यह भी दलील है कि कांग्रेस में किसी तरह का कोई भी विरोध नहीं बल्कि सब एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Congress damage control
  • कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल
  • Congress concern in Surguja division
  • Congress cuts ticket of 4 MLA
  • Congress advice to BJP
  • सरगुजा संभाग में कांग्रेस की चिंता
  • कांग्रेस ने काटा 4 विधायकों का टिकट
  • बीजेपी को कांग्रेस की नसीहत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती