छत्तीसगढ़ में हार के कांग्रेस नेताओं ने गिनाए कारण, लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरने पर जोर, गिर सकती है पदाधिकारियों पर गाज

BP Shrivastava | Dec 09, 2023, 24:00 IST
Share
 छत्तीसगढ़ में हार के कांग्रेस नेताओं ने गिनाए कारण, लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरने पर जोर, गिर सकती है पदाधिकारियों पर गाज
छत्तीसगढ़ में हार के कांग्रेस नेताओं ने गिनाए कारण, लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरने पर जोर, गिर सकती है पदाधिकारियों पर गाज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में हुई हार को लेकर गंभीर चर्चा शुरू कर दी है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक भी दिल्ली में की गई है। जिसमें पार्टी आलाकमान ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के नेताओं से चर्चा की।

शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में हुई हार को लेकर गंभीर चर्चा शुरू कर दी है। शुक्रवार को इसी हार को लेकर समीक्षा बैठक भी दिल्ली में की गई है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन इसमें किसी भी पदाधिकारी ने अपने इस्तीफे की पेशकश नहीं की। पार्टी चुनावी नतीजे का विस्तृत अध्ययन करेगी, जिसके बाद जवाबदेही तय की जाएगी। बारी-बारी से सभी ने विभिन्न सीटों और जिलों के हिसाब से हार के कारण गिनाने शुरू किए। खबर हैं कि करीब दो घंटे तक चली बैठक में विधायक दल के नेता के बारे में भी चर्चा नहीं हुई, हालांकि इसके लिए लॉबिंग जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। बैठक में यह फैसला किया गया कि कमियों को दूर कर लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरा जाएगा।

माइक्रो मैनेजमेंट में पिछड़ी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी आलाकमान को वोट शेयर के बारे में भी बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस को वोट प्रतिशत वहीं का वहीं है, हालांकि अधिकांश लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस माइक्रो मैनेजमेंट में थोड़ा पिछड़ गई। विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस को जो झटका लगा है, उसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं था।

लोकसभा चुनाव की तैयारी पर केंद्रित हुई कांग्रेस

बैठक के आखिरी क्षणों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने आलाकमान को भरोसा दिलाया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मिलकर काम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सीटें पार्टी को जिताएंगे। नतीजों का विस्तृत अध्ययन होगा, लेकिन बैठक में यही बात हुई है कि जो बीत गया, उस पर ऊर्जा खर्च करने के बजाए लोकसभा चुनाव की तैयारी की जाए। जब बैठक में आपसी खींचतान के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यदि ऐसा होता तो पार्टी अपना वोट प्रतिशत बरकरार नहीं रख पाती।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • Mallikarjun Kharge
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Review of defeat of Chhattisgarh Congress
  • Rahul Gandhi enumerate the reasons for defeat in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस की हार की समीक्षा
  • छत्तीसगढ़ में हार के कारण गिनाए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग