5 साल में 36 गुना बढ़ी कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति, पत्नी का BPL कार्ड 15 दिन पहले कैंसिल, जानें आज कितनी है प्रॉपर्टी

Vikram Jain | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
5 साल में 36 गुना बढ़ी कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति, पत्नी का BPL कार्ड 15 दिन पहले कैंसिल, जानें आज कितनी है प्रॉपर्टी
5 साल में 36 गुना बढ़ी कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति, पत्नी का BPL कार्ड 15 दिन पहले कैंसिल, जानें आज कितनी है प्रॉपर्टी

कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो की संपत्ति विधायक बनने के बाद पिछले 5 साल में 36 गुना बढ़ गई। 2018 में विधायक की संपत्ति 5 लाख 12 हजार रुपए थी। यह जानकारी नामांकन के साथ जमा शपथपत्र में दी।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति विधायक बनने के बाद पिछले 5 साल में 36 गुना बढ़ गई। 2018 में विधायक की संपत्ति 5 लाख 12 हजार रुपए थी। इस बार नामांकन के साथ जमा किए गए शपथपत्र में उन्‍होंने 1.85 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी लीलावती के नाम पर बीपीएल राशन कार्ड भी बना हुआ था, लेकिन 15 दिन पहले विधायक ने इसे निरस्त करा दिया है।

विधायक की पत्‍नी व्‍यवसायी बनकर भी BPL

भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले सारे रिकार्ड दुरुस्‍त कर लिए हैं। लेकिन बताते हैं कि इसे लेकर उनके विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया था कि विधायकी के 5 सालों में उनकी पत्नी भी गृहिणी से व्यवसायी बन गई लेकिन उनके नाम पर बीपीएल कार्ड बना हुआ है।

पत्नी के बीपीएल कार्ड का उपयोग नहीं किया : गुलाब कमरो

विधायक की पत्नी का बीपीएल कार्ड 15 दिन पहले चर्चा में आ गया था। इसके बाद विधायक ने खुद खाद्य विभाग से बीपीएल राशन कार्ड निरस्त कराया था। उन्होंने अपनी सफाई कहा कि पहले हम गरीब थे, इस दौरान कमाई बढ़ी लेकिन रि‍कार्ड दुरुस्‍त नहीं करा पाए। कमरो ने इस दौरान बीपीएल कार्ड का कोई लाभ नही लेने का दावा भी किया।

बैंकों में जमा हुए लाखों रुपए

शपथ पत्र के अनुसार गुलाब कमरो के खुद के पास 1 करोड़ 87 लाख रुपए कैश, बैंकों में जमा रकम 38 लाख 10 हजार 924 रुपए है। विधायक ने 7 लाख 50 हजार रुपए बीमा और डाकघर में जमा किया है। पत्नी लीलावती के नाम 10 लाख 10 हजार रुपए बैंकों में जमा है और कैश एक लाख 73 हजार 481 रुपए है। उनके नाम मेसर्स पूजा एग्री एंड एलाइड व्यवसाय में 16 लाख 39 हजार रुपए का निवेश भी दर्शाया गया है। विधायक की बेटी अंजली के नाम बैंक खाते में 5 हजार 900 रुपए और कैश 32 हजार 543 रुपए होना बताया गया है। नाबालिग बेटी निशा सिंह के पास नगदी 2 हजार 458 रुपए और बैंक खाते में सुकन्या योजना के तहत 8 हजार 633 रुपए जमा हैं।

नई इनोवा खरीदी, गहने भी बढ़ गए

विधायक गुलाब कमरो ने एक इनोवा कार खरीदी है, जिसका कीमत 12 लाख रुपए बताया गया है। विधायक के नाम 65 ग्राम सोना है। पत्नी के नाम पर महिंद्रा ट्रैक्टर और स्कूटी खरीदी गई है। विधायक की पत्नी लीलावती के नाम पर 120 ग्राम सोना है। विधायक के पास कुल चल संपत्ति 63 लाख 70 हजार 255 रुपए, पत्नी की 42 लाख 16 हजार 536 रुपए बताई गई है।

विधायक ने खरीदी जमीन और प्‍लॉट

विधायक गुलाब कमरो ने 2022 में 2.938 एकड़ भूमि खरीदी थी, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 9 लाख 62 हजार रुपए बताया गया है। गृह निर्माण मंडल के प्लॉट की बुकिंग के लिए उन्होंने 2 लाख रुपए अग्रिम दी है। साल 2021 में विधायक ने रायपुर में पक्का मकान लिया है, जिसका वर्तमान बाजार कीमत उन्होंने 65 लाख रुपए बताई है।

35.88 लाख रुपए का बैंक लोन

पांच साल की विधायकी के दौरान विधायक गुलाब कमरो ने बैंकों से कर्ज भी लिया है, जिसकी अदायगी 35 लाख 1905 रुपए और पत्नी द्वारा 84,426 रुपए बकाया है।

2018 में कुल संपत्ति थी 5.12 लाख रुपए

विधायक गुलाब कमरो 2018 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे। तब उन्होंने स्वयं और पत्नी लीलावती के नाम से कुल 5.12 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की थी। इसमें नगद के साथ पुश्तैनी जमीन का भी मूल्य शामिल है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Property of Congress MLA Gulab Kamro
  • Congress candidate Gulab Kamro
  • BPL card of millionaire MLA's wife
  • Congress's Gulab Kamro filed nomination
  • कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति
  • भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरो
  • करोड़पति विधायक की पत्नी का बीपीएल कार्ड
  • कांग्रेस के गुलाब कमरो ने भरा नामांकन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती