छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली- गंगाधर ही शक्तिमान है! बीजेपी कार्यकर्ता का बयान, बीजेपी नेता की गाड़ी, बीच चुनाव में भटकाने की कोशिश

BP Shrivastava | Nov 06, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली- गंगाधर ही शक्तिमान है! बीजेपी कार्यकर्ता का बयान, बीजेपी नेता की गाड़ी, बीच चुनाव में भटकाने की कोशिश
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बोली- गंगाधर ही शक्तिमान है! बीजेपी कार्यकर्ता का बयान, बीजेपी नेता की गाड़ी, बीच चुनाव में भटकाने की कोशिश

बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का कहना है कि जब दुबई से पैसा आया तो यहां आने से पहले क्यों नहीं पकड़ा गया? जिस गाड़ी से पैसा जब्त हुआ वह पूर्व बीजेपी विधायक अमर अग्रवाल के भाई बृजमोहन के नाम रजिस्टर्ड है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। हाल ही में ईडी ने कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ से ज्यादा जब्त किए, जिसमें से 5 करोड़ से ज्यादा नगद जब्त हुए हैं। इसी कार्रवाई को लेकर

कांग्रेस का कहना है कि जब दुबई से पैसा आया तो यहां आने से पहले क्यों नहीं पकड़ा गया? CG12AR6300 नंम्बर की गाड़ी के ऊपर ED ने पैसों की जब्ती दिखाई गई है। यह सनफ्लॉवर प्राइवेट लिमिटेड के बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो पूर्व बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भाई हैं।

बीजेपी की बी टीम ने बनवाया वीडियो: कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी का कार्यकर्ता बयान देता है और पकड़ा जाता है। इसके पीछे की क्रोनोलॉजी समझिए कि पहले बिना जांच किए मुख्यमंत्री पर लांछन लगा दिए जाते हैं। बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुभम सोनी का वीडियो जारी होता है। बीजेपी की बी टीम ने शुभम सोनी का वीडियो बनवाया है और वही जारी कर रही है। इस वीडियो के आने के बाद यही कहावत ध्यान आती है- 'गंगाधर ही शक्तिमान है और शक्तिमान ही गंगाधर है।'

'बीजेपी दे रही सरंक्षण'

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि चुनाव से भटकाने के लिए बीच चुनाव के दौरान ही इस तरह का काम हो रहा है। बीजेपी नेता की गाड़ी से पैसा जब्त होता और वही बयान देता है। तो फिर ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये आपको देखना है। छत्तीसगढ़ की सरकार और पुलिस ने पूरे देश में एकलौता इस पर कार्रवाई की है। जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मसले को लेकर उत्तरप्रदेश में कार्रवाई करना चाही तो व्यवधान पैदा किया गया। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि बीजेपी महादेव एप को सरंक्षण देने का काम कर रही है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress targets BJP over ED action
  • ED seizes Rs 20 crore in Chhattisgarh
  • former BJP MLA Amar Aggarwal
  • ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना
  • ईडी ने छग में 20 करोड़ रुपए जब्त किए
  • बीजेपी के पूर्व विधायक अमर अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA