केंद्र सरकार के खिलाफ Congress 30 मार्च को करेगी विरोध प्रदर्शन

Jitendra Shrivastava | Mar 29, 2024, 18:52 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपने के विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है।

RAIPUR. आयकर विभाग के खिलाफ कांग्रेस ( Congress ) पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने जा रही है। ये प्रदर्शन 30 मार्च को किया जाएगा। सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस अपना विरोध जताएगी।

विपक्षी दलों का किया जा रहा दमन

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश की जा रही है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं।

मशाल जुलूस के साथ करेंगे विरोध प्रदर्शन

लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Tags:
  • CONGRESS
  • आयकर विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari