धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल... चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल ने किया हंगामा
Kanak Durga Jha | Jul 20, 2025, 21:15 IST
conversion Bajrang Dal created ruckus during prayer meeting church
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में स्थित एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में लगातार बवाल देखा जा रहा है। ताजा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है, जहां ढांचा भवन इलाके में एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि जामुल क्षेत्र के सन मैरिज पैलेस के पास स्थित चर्च में रविवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
पुलिस ने चर्च में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला और बस में बैठाकर उन्हें उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। इनमें से अधिकांश लोग कैंप और जामुल क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस सभा में साहू, कुर्मी, देवांगन और पटेल समाज के लोग भी शामिल थे। वहीं इस मामले को लेकर बजरंग दल की ओर से चर्च के पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने पादरियों को हिरासत में लिए और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा इस सभा में करीब 100 से अधिक लोग मौजूद थे। उसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि वहां मौजूद लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
| चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी- रविवार को जामुल स्थित चर्च में 100 से अधिक लोग धार्मिक सभा में शामिल हुए थे। बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप- कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वहां प्रार्थना की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध- प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारेबाजी की। पुलिस ने संभाला मोर्चा- मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभा को रोका, लोगों को बस में बैठाकर घर भेजा और हालात शांत किए। पादरियों से पूछताछ जारी- बजरंग दल की शिकायत पर चर्च के पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। |
पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
FAQ
- यह घटना कब और कहां हुई?
यह घटना रविवार को भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में हुई। - बजरंग दल ने क्या आरोप लगाया है?
बजरंग दल ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करवाया जा रहा था। - पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। - सभा में कौन-कौन से समाज के लोग शामिल थे?
सभा में साहू, कुर्मी, देवांगन और पटेल समाज के लोग शामिल बताए गए हैं। - बजरंग दल ने किस तरह विरोध दर्ज किया?
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विरोध जताया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA