Chhattisgarh News : कुत्ता के काटने से गायों की मौत , पूरे गांव वालों ने दूध खाया, अब जान बचाने करना पड़ रहा ये काम
Marut raj | Aug 02, 2024, 13:18 IST
Cows died rabies virus milk distributed village everyone getting vaccinated the sootr
कांकेर के पंखाजूर इलाके में दो गायों की रैबीज वायरस से मौत हो गई। गायों को दो महीने पहले पागल कुत्ते ने काटा था। खतरनाक वायरस से ग्रसित होने के बावजूद भी मालिक ने इनके दूध को पूरे गांव में बेचा। अब गांव में मेडिकल कैंप लगाकर सबको वैक्सीन लगाया जा रहा है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां पागल कुत्ते के काटने से दो गायों की मौत हो गई। गायों को दो महीने पहले पागल कुत्ते ने काटा था। इसके बाद रैबीज वायरस से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि कुत्ते के काटने के बाद भी गौवंश के मालिक ने उन गायों के दूध को गांव में होने वाली पूजा में मिठाई बनाने के लिए बेच दिया। जिसके बाद इसी दूध की मिठाई बनाकर प्रसाद के तौर पर पूरे गांव में बांट दी गई।
बताया जा रहा है कि दूध बेचने के बाद गौवंश के मालिक ने चुपके से गायों को अस्पताल ले जाकर रैबीज का इंजेक्शन लगवा दिया।
इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग में दी, जिसके बाद गांव में मेडिकल कैंप लगाकर गांववासियों को वैक्सीन लगाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जानकारी दी कि इससे कोई बीमारी नहीं फैलेगी लेकिन, रैबीज वायरस पूरे गांव में न फैले इसकी सुरक्षा के लिए सभी को वैक्सीन लगाई जा रही है।
रैबीज वायरस को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी कैंप जाकर वायरस से बचने के लिए वैक्सीन का इंजेक्शन लगा रहे है। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गायों को पागल कुत्ते के काटने के बाद गांव के ही तीन घरों में सत्यनारायण भगवान की पूजा राखी गई थी।
इस पूजा में प्रसाद के लिए इन्ही गायों के दूध का इस्तेमाल किया गया था। तीन घरों में एक घर बंगाली परिवार का था जिन्होंने पूजा में गाय के कच्चे दूध के प्रसाद का उपयोग किया था। पूजा में इलाके के बहुत से लोग शामिल हुए थे। इस वजह से इलाके के लोग डरे हुए है कि कहीं वे भी रैबीज वायरस से ग्रसित न हो जाएं।
The Sootr Links
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
- देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैरानी की बात यह है कि कुत्ते के काटने के बाद भी गौवंश के मालिक ने उन गायों के दूध को गांव में होने वाली पूजा में मिठाई बनाने के लिए बेच दिया। जिसके बाद इसी दूध की मिठाई बनाकर प्रसाद के तौर पर पूरे गांव में बांट दी गई।
पूरे गांववासियों को लग रहा वैक्सीन
इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग में दी, जिसके बाद गांव में मेडिकल कैंप लगाकर गांववासियों को वैक्सीन लगाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जानकारी दी कि इससे कोई बीमारी नहीं फैलेगी लेकिन, रैबीज वायरस पूरे गांव में न फैले इसकी सुरक्षा के लिए सभी को वैक्सीन लगाई जा रही है।
तीन घरों की पूजा में इस्तेमाल हुआ दूध
इस पूजा में प्रसाद के लिए इन्ही गायों के दूध का इस्तेमाल किया गया था। तीन घरों में एक घर बंगाली परिवार का था जिन्होंने पूजा में गाय के कच्चे दूध के प्रसाद का उपयोग किया था। पूजा में इलाके के बहुत से लोग शामिल हुए थे। इस वजह से इलाके के लोग डरे हुए है कि कहीं वे भी रैबीज वायरस से ग्रसित न हो जाएं।
The Sootr Links
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
- देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA