Cyclone Dana मचाएगा तबाही,48 घंटे तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, Alert जारी

Kanak Durga Jha | Oct 23, 2024, 17:21 IST
Cyclone Dana active heavy rain 48 hours alert issued
Chhattisgarh Weather Update : दो मौसमी तंत्रों के सक्रिय होने से बड़ी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिसके चलते राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे देखने को मिले।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में दो मौसमी तंत्रों के सक्रिय होने से बड़ी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिसके चलते राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे देखने को मिले। बीजापुर जिले के गंगालूर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के दंतेवाड़ा में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में सबसे न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 72 घंटे तक ताबड़तोड़ बारिश... Alert जारी





साइक्लोन दाना हुआ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन दाना एक्टिव हो गया है। मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब क्षेत्र बना हुआ है, जो 23 अक्टूबर 2024 तक चक्रवाती तूफान और 24 अक्टूबर तक एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके साथ ही भारी बारिश भी होगी। विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा ने बताया कि यह चक्रवात पुरी और सागर द्वीप के बीच 24 और 25 अक्टूबर की सुबह तक तट को पार कर सकता है, जिसके दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।



MP Weather Update : मानसून ने बदला अपना मूड, कहीं बारिश तो कहीं ठंड



राजधानी का मौसम

रायपुर में 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। बता दें कि साइक्लोन दाना के एक्टिव होने से प्रदेश के कई परिचालन प्रभावित हुए हैं। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।



Weather Update : मौसम विभाग का सही निकला अनुमान, रायपुर में हुई जोरदार बारिश



MP में गुलाबी सर्दी : पचमढ़ी में रात का पारा 14.8 डिग्री तक लुढ़का



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • Chhattisgarh Weather News
  • CG weather
  • heavy rain
  • Chhattisgarh Weather Alert
  • Chhattisgarh Weather change
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • cg Weather News
  • Chhattisgarh weather forecast
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • Chhattisgarh Weather Report
  • साइक्लोन 'दाना'