दीपक बैज का BJP को तंज, बोले- सरकार कारोबारियों से ले रही कमीशन
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2025, 13:08 IST
Deepak Baij taunts BJP says Government taking commission from businessmen
CG Political News : PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और दवाओं की आपूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार कारोबारियों से खुलेआम कमीशन वसूल रही है। सड़क निर्माण और दवाइयों की आपूर्ति में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार की नई परिभाषा लिख दी है। साथ ही पीसीसी चीफ ने बीजेपी के सीनियर लीडर्स के नाम लेकर तंज कसा है।
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और दवाओं की आपूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम जनता को इलाज और सुचारू सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही, तब सरकार की प्राथमिकता आखिर क्या है?
दीपक बैज ने बीजेपी के सीनियर नेता राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और अमर अग्रवाल के नाम लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, सीनियर लीडर को नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा ने सीनियर लीडर्स को मार्गदर्शन मंडल में डाल दिया है। वे नाराज चल रहे है, क्या उन्हें निगम मंडल में जगह दिया जाएगा।
बैज ने दावा किया कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से न तो सड़कें टिक रही हैं, न ही अस्पतालों में दवाएं समय पर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया विकास का वादा खोखला साबित हो रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाता रहेगा और सरकार की कमियों को उजागर करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि सच्चाई को समझें और सवाल पूछें।
कांग्रेस दीपक बैज | BJP | chhattisgarh BJP Government | cg political news | CG Politics
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और दवाओं की आपूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम जनता को इलाज और सुचारू सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही, तब सरकार की प्राथमिकता आखिर क्या है?
सीनियर लीडर का नाम लेकर कसा तंज
जनता से किया गया वादा खोखला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाता रहेगा और सरकार की कमियों को उजागर करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि सच्चाई को समझें और सवाल पूछें।
कांग्रेस दीपक बैज | BJP | chhattisgarh BJP Government | cg political news | CG Politics
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari