राहुल गांधी की तरह पदयात्रा करेंगे दीपक बैज, कांग्रेस के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

Kanak Durga Jha | Sept 15, 2024, 15:19 IST
Share
Deepak Baij will do padyatra like Rahul Gandhi
Deepak Baij will do padyatra like Rahul Gandhi

Deepak Baij Padyatra : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी की तरह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पदयात्रा करेंगे।

Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी की तरह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी पदयात्रा करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में कानून व्यवस्था में अस्त-व्यस्त हालत को लेकर बड़ा मुद्दा बनाएंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के तर्ज पर पीसीसी चीफ दीपक बैज रायपुर से लेकर गिरौदपुरी की पैदल यात्रा करेंगे।

इतने दिनों तक चलेगी यात्रा

कांग्रेस की यह पदयात्रा 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान दीपक बैज अपराध, महिला सुरक्षा, सरकार की विफलताओं पर जनता से चर्चा करते जाएंगे। इसके साथ ही बैज कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और उनकी रिहाई की मांग रखेंगे।

यात्रा को लेकर बैज ने दी जानकारी

यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा है कि इस तरह की यात्राएं सालभर चलेगी। फिलहाल कानून व्यवस्था प्रदेश का बड़ा मुद्दा है। आगे भी ऐसे ही मामलों को लेकर यात्रा की जाएगी। संभवतः इस दौरान कांग्रेस का मेन फोकस देवेंद्र यादव को जेल से बाहर निकलवाना और निगम व पंचायत चुनाव को साधना होगा।

न्याय यात्रा की तरह पद यात्रा करेंगे बैज

बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज पहली बार अपनी पद यात्रा करने जा रहे हैं। इसकी पूरी रूपरेखा न्याय यात्रा के तर्ज पर तैयार की गई है। बैज अपनी इस 6 दिवसीय पदयात्रा के दौरान अलग-अलग लोगों से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कैंप भी तैयार किए जाएंगे, बैज रात में कार्यकर्ताओं के साथ इन्हीं कैंपों में रुकेंगे।

दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

बैज यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सभी शामिल होंगे। जिस रूट से यात्रा गुजरेगी, वहां के वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल होने को कहा गया है।

कांग्रेस ने किया सीएम हाउस का घेराव

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने सीएम हाउस का घेराव किया था। इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश में हो रहे अपराधों के खिलाफ जाेरों-शोंरों से आवाज उठाया था। प्रदेश में लगतार बढ़ रहे दुष्कर्म और गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। यह विरोध प्रदर्शन महिला कांग्रेस द्वारा किया गया था।

Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • CG Congress
  • CG Congress Protest
  • PCC Chief dipak baij
  • PCC Chief dipak baij padyatra
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती