हीटवेव पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, हर जिले में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के आदेश

VINAY VERMA | Apr 28, 2026, 16:48 IST
Share
dhamtari-exports-halted
dhamtari-exports-halted

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और हीटवेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। एंबुलेंस और स्वास्थ्य केंद्रों में भी आवश्यक दवाएं और उपकरण रखने को कहा गया है।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (NPCCHH) के तहत संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा गया है कि इस बार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी, क्योंकि 2026 में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है।

जारी आदेश के मुताबिक, हर जिला अस्पताल (DH) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में “हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट रूम” बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन कमरों में बर्फ के पैक, कूलिंग उपकरण, ठंडे IV फ्लूड और जरूरी दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीज को अस्पताल पहुंचते ही तत्काल ठंडा करने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मौत के मामलों को रोका जा सके।

एंबुलेंस से लेकर वार्ड तक अलर्ट

सरकार ने एंबुलेंस सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के परिवहन के दौरान ही प्री-हॉस्पिटल कूलिंग शुरू करने को कहा गया है। यानी अब एंबुलेंस सिर्फ मरीज ढोने का जरिया नहीं, बल्कि शुरुआती इलाज का केंद्र भी होगी। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ORS, IV फ्लूड और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के आदेश दिए गए हैं।

डिजिटल सर्विलांस और रोजाना रिपोर्टिंग

स्वास्थ्य विभाग ने इस बार निगरानी सिस्टम को भी मजबूत किया है। डिजिटल डेटा एंट्री और रिपोर्टिंग सिस्टम को अलर्ट मोड में रखा गया है। हर संदिग्ध हीट स्ट्रोक केस की जानकारी तुरंत दर्ज करनी होगी। राज्य स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग होगी, ताकि हालात बिगड़ने से पहले ही कदम उठाए जा सकें।

सबसे ज्यादा खतरा इन पर

आदेश में साफ कहा गया है कि बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बाहर काम करने वाले मजदूर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। ऐसे समूहों के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। गांव-गांव और शहरों में लोगों को बताया जाएगा कि दोपहर की धूप से कैसे बचें, ज्यादा पानी पिएं और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

फायर सेफ्टी और बिजली पर भी फोकस

गर्मी के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों में फायर ऑडिट और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली कटौती या उपकरण फेल होने की स्थिति में बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशिक्षण और मैन्युअल अनिवार्य

स्वास्थ्य कर्मियों को हीटवेव से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। NCDC द्वारा जारी मैन्युअल के आधार पर डॉक्टरों और स्टाफ को तैयार किया जाएगा। विभाग चाहता है कि जमीनी स्तर पर हर कर्मचारी को हीट स्ट्रोक के लक्षण और इलाज की पूरी जानकारी हो।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिक्षा विभाग ने किया बड़ा बदलाव, बच्चों की गर्मी की छुट्टियां का घटा दिया समय

इंदौर में गर्मी से खतरनाक स्तर पर यूवी इंडेक्स, सुबह 11 से दोपहर 3:30 तक रेडिएशन ज्यादा

Weather Update: सूरज की गर्मी से तप रहा मध्य भारत, कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी

MP-CG और राजस्थान में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कहीं हीटवेव का अलर्ट, कहीं बारिश की उम्मीद

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य विभाग
  • जलवायु परिवर्तन
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • एंबुलेंस
  • गर्भवती महिलाएं
  • NCDC
  • हीटवेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि