छत्तीसगढ़ में फिर से फैला डायरिया, इस गांव में मिले 55 मरीज... ऐसे हुए बीमार
Kanak Durga Jha | Sept 19, 2024, 08:30 IST
Diarrhea spreads again in Chhattisgarh
Diarrhea In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गांव बगदाई में डायरिया फैल गया है। भयंकर बारिश के चलते गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई थी।
Diarrhea In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर डायरिया से कोहराम मच गया है। बालोद जिले के गांव बगदाई में डायरिया फैल गया है। भयंकर बारिश के चलते गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस वजह से लोगों को पीने के लिए साफ पानी की सुविधा नहीं मिली। इस वजह से लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हो गए थे। इस कारण गंदा पानी पीने से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई। जिसके बाद डायरिया के मामले सामने आने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले 8 मरीज मिले थे। इसके बाद यह आंकड़ा 55 तक जा पहुंचा। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में हेल्थ कैंप लगाया है। गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि गांव में बाढ़ आई थी और पाइपलाइन फटी हुई थी।उसके माध्यम से बाढ़ का गंदा पानी टंकी में चला गया, जिसका शुद्धिकरण नहीं हो पाया था। जिसके कारण डायरिया फैलने की बात सामने आई। पानी को लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। उसके बाद पानी टंकी की सफाई की गई।
बताया जा रहा है कि जब दो दिन पहले डायरिया की शिकायत आई तो पानी का सैंपल पीएचई विभाग को भेजा था। जिसके बाद रिपोर्ट सामने आई कि दूषित पानी के कारण डायरिया फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है। अब स्थिति थोड़ी सामान्य होती नजर आ रही है। पुरानी पाइपलाइन को सुधारा जा रहा है और नई पाइपलाइन से भी सप्लाई की जा रही है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बाढ़ का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
गांव में लगा स्वास्थ्य कैंप
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA