झोलाछाप डॉक्टर ने ली 4 महीने की गर्भवती महिला की जान, नाक-मुंह से निकल रहा था खून

Kanak Durga Jha | Sept 10, 2024, 14:41 IST
Share
doctor killed 4 month pregnant woman in janjgir champa
doctor killed 4 month pregnant woman in janjgir champa

गलत इंजेक्शन लगाने गर्भवती महिला की मौत हो गई है। महिला 4 महीने की गर्भवती थी। महिला की मौत हो जाने से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

छत्तीसगढ़ गलत इंजेक्शन लगाने गर्भवती महिला की मौत हो गई है। महिला 4 महीने की गर्भवती थी। महिला की मौत हो जाने से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक गर्भवती महिला रुखमणी कश्यप को कुछ दिनों से हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इस कारण महिला पास के ही क्लिनिक के डॉटर को इलाज के लिए घर बुलाया।

महिला को लगाया गलत इंजेक्शन

जब महिला ने डॉक्टर को अपनी शिकायत बताई तो डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार ने महिला को इंजेक्शन लगाया। इस दौरान महिला की तबियत और ज्यादा बिगड़ने लगी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला चार महीने की गर्भवती थी। गर्भवती होने के कारण महिला ने डॉक्टर को इलाज के लिए घर पर ही बुलाया था। महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर महिला के घर गया और इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत और बिगड़ने लगी। गर्भवती महिला को तेज बुखार आने लगा, इसके साथ ही महिला को नाक और मुंह से खून निकलने लगा। महिला को खून की उल्टियां होने लगी। परिजनों ने जानकारी दी कि सिऊड गांव के डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया। उसने घर पहुंचकर जांच की और एक इंजेक्शन लगाकर चला गया। इसके बाद महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी। तेज बुखार के साथ खांसी और नाक-मुंह से खून निकलने लगा

महिला की हो गई मौत

महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए नवागढ़ सीएससी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नवागढ़ थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पीएम रिपोर्ट से मिली जानकारी

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गर्भवती महिला की गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मौत होने की जानकारी दी गई। परिजन की शिकायत पर नवागढ़ थाने में धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार की तलाशी में जुट गई।

इसके बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने जब डॉक्यूमेंट को लेकर बीएमओ से बात की तो उन्होंने इसे फर्जी बताया है।

बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं

बता दें कि बिलासपुर जिले से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत की खबर बार-बार सामने आ रही है। वहीं जांजगीर-चांपा जिले में महिला की मौत से पहले ही दो महीने में छः लोगों की मौत हो चुकी थी। कुछ केस में राजस्व अफसरों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक भी सील किए हैं।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Janjgir-Champa News
  • Janjgir Champa
  • janjgir champa news in hindi
  • doctor killed 4 month pregnant woman
  • doctor killed 4 month pregnant woman in janjgir champa
  • डॉक्टर ने ली गर्भवती महिला की जान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग