बंगाल हादसे से छत्तीसगढ़ में ALERT, डॉक्टरों को अब मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 16:19 IST
Share
Doctors now get big facility after bangal rape case
Doctors now get big facility after bangal rape case

पश्चिम बंगाल में जुनियर डा‍ॅक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद छत्त्तीसगढ़ प्रशासन अलर्ट हाे गया है। प्रदेश के डाॅक्टराें की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष कदम उठाया है।

पश्चिम बंगाल में जुनियर डा‍ॅक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद छत्त्तीसगढ़ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग के द्वारा डाॅक्टराें की सुरक्षा और सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। यह सुविधा रात में काम करने वाले डॉक्टर और नर्स के लिए है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। डॉक्टर की सुरक्षा और सम्मान सबकी प्राथमिकता होनी चहिए. छत्तीसगढ़ में डॉक्टर और नर्सों से अभद्रता करने का कोई सोचेगा भी तो उसे कठोर दंड देंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि बंगाल में दिवंगत डॉक्टर को हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस घटना की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस घटना में दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। हम लोग जल्द ही नजदीकी पुलिस स्टेशन से कनेक्ट करके टोल फ्री नंबर जारी करेंगे, जिससे रात को काम करने वाले डॉक्टर और नर्स नजदीक पुलिस स्टेशन को तत्काल खबर कर सकेंगे।

बंगाल घटना से छत्तीसगढ़ में हड़कंप

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप कर मर्डर केस के विरोध में रायपुर AIIMS में बवाल हो रहा है। डॉक्टर्स 'साड्डा हक ऐथे रख के नारे' लगा रहे हैं। जूनियर डॉक्टर OPD बंदकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कैंपस में मेकाहारा की तरह डॉक्टर नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। हालांकि प्रदर्शन से इमरजेंसी सेवाएं ठप नहीं हुई हैं।

जूनियर डॉक्टर्स की केंद्र सरकार से मांग

जूनियर डॉक्टर्स की मांग है कि केंद्र सरकार को जल्द ही डॉक्टर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय प्रोटेक्शन कानून बनाना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। एम्स के सीनियर डॉक्टर इमरजेंसी सेवाओं को संभाल रहे हैं। फिलहाल AIIMS प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

रायपुर के मेकाहारा में 14 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों ने एक दिन की हड़ताल कर दी थी। इस प्रदर्शन में करीब 300 जूनियर डॉक्टर शामिल थे। इस दौरान कई महिला डॉक्टरों ने घटना के बाद से मेकाहारा में काम करते हुए डर लगने की बात कही थी। इस प्रदर्शन में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए कोलकाता की वारदात और डॉक्टर के दर्द को जीवंत तरीके से दिखाया गया था।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

देखें ये विडियो

Tags:
  • Kolkata Doctor Murder Case Solved
  • Kolkata Doctor Case
  • Kolkata Doctor Rape Case
  • Kolkata doctor rape and murder case
  • bangal rape and murder case
  • cg doctors
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि