DRM ने खूद पकड़े 11 अवैध वेंडर्स

Krishna Kumar Sikander | Apr 20, 2025, 14:27 IST
DRM himself caught 11 illegal vendors the sootr
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 अवैध वेंडरों को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया।

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 अवैध वेंडरों को पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया गया। इन पर रेलवे नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं, टिकट चेकिंग में 16,720 रुपये का जुर्माना वसूला गया।



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर



रायपुर, दुर्ग, भाटापारा स्टेशनों पर जांच

अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक के साथ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, पांच वाणिज्य निरीक्षकों, पांच वाणिज्य कार्यालय स्टाफ और पांच टीटीई की टीम थी। इस टीम ने रायपुर, दुर्ग, भाटापारा स्टेशनों पर जांच की। इस दौरान छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, इंटरसिटी, और पैसेंजर ट्रेनों में जांच की गई।



ये खबर भी पढ़ें... JEE Main-2 Result: 100 पर्सेंटाइल की लिस्ट में इस बार छत्तीसगढ़ नहीं...



11 अवैध वेंडरों आरपीएफ को सौंपा

अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग के दौरान 11 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। इन वेंडरों को आरपीएफ को सौंप दिया गया। इन सभी अवैध वेंडर पर जुर्माना लगाया जाएगा। दरअसल, सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफॉर्म परमिट के खाद्य सामग्री बेचने पर पाबंदी है। रेल प्रशासन ने अवैध वेंडिंग रोकने का संकल्प है। साथ ही दावा किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।



ये खबर भी पढ़ें... क्या ठेके पर चल रही है सरकार, क्यों अपने सचिव से नाराज हैं सीएम



टिकट चेकिंग में 16,720 रुपये जुर्माना वसूला

अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से 16,720 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा के 33 मामले ए श्रेणी और अनियमित टिकट के 13 मामले बी श्रेणी पकड़े गए। इससे रेलवे के खजाने में 16,720 रुपये आए।



ये खबर भी पढ़ें... मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे





Tags : DRM | caught | illegal | RAILWAY | CG News | डीआरएम | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • DRM
  • डीआरएम
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • caught
  • RAILWAY
  • अवैध
  • रेलवे
  • illegal