स्प्राइट की बोतल में शराब... स्कूल में रंगे हाथों पकड़ा गया नशे में धुत प्रधान पाठक

Harrison Masih | Jun 24, 2025, 18:09 IST
Drunk head master caught in school Liquor in Sprite bottle the sootr
शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में उस वक्त शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई जब कन्या प्राथमिक शाला चिपरा में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुँच गया।

शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में उस वक्त शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई जब कन्या प्राथमिक शाला चिपरा में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुँच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वह स्प्राइट की बोतल में शराब भरकर स्कूल के अंदर पीने के लिए लाया था।



इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिलेभर में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में शराब पीते प्रधान पाठक को बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर फटकार लगाई।



कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज, माफी मांगकर खुद को बचाया



वीडियो में दिखी शर्मनाक हरकत

मामले का वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि सरजू राम ठाकुर पूरी तरह नशे की हालत में था और स्कूल परिसर में बैठकर स्प्राइट की बोतल से शराब पी रहा था। जैसे ही बीजेपी के मंडल अध्यक्ष स्कूल में पहुंचे, उन्होंने प्रधान पाठक को इस हालत में देखकर सख्ती से टोका।



वीडियो में मंडल अध्यक्ष पूछते हैं:



ये खबर भी पढ़ें... कोरबा में शिक्षक का नशे में गाली-गलौज, माफी मांगकर खुद को बचाया



स्कूल की गरिमा को किया तार-तार

इस घटना ने शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस व्यक्ति पर बच्चों की शिक्षा और संस्कार की जिम्मेदारी हो, अगर वही नशे में धुत होकर स्कूल आए, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।



प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर की यह हरकत न केवल शिक्षक समुदाय की छवि को धूमिल करती है, बल्कि स्कूली वातावरण को भी नुकसान पहुंचाती है।



मंडल अध्यक्ष ने की शिकायत

बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने इस घटना की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी और जिले के कलेक्टर से की है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और अनुशासनहीन शिक्षक को तुरंत निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।



ये खबर भी पढ़ें... नशे का बहाना बना बीमा कंपनी ने किया क्लेम से इंकार, आयोग ने सुनाया फैसला



आगे की कार्रवाई

इस घटना के सामने आने के बाद अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। क्या विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर मिसाल कायम करेगा या फिर यह मामला भी केवल "वीडियो वायरल" तक ही सीमित रह जाएगा?



बालोद की यह घटना बताती है कि शिक्षा प्रणाली के भीतर अनुशासन और नैतिकता की सख्त ज़रूरत है। शिक्षक का कर्तव्य केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि आचरण से उदाहरण पेश करना भी होता है। सरजू राम ठाकुर की इस करतूत ने गुरु-शिष्य की परंपरा को शर्मसार कर दिया है।



ये खबर भी पढ़ें... पुलिस कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी के दौरान नशे में झूमते वीडियो हुआ वायरल



नशे में धुत प्रधान पाठक पकड़ा गया | बालोद प्रधान पाठक | Balod head teacher news | drunk head master



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • स्प्राइट की बोतल में शराब
  • नशे में धुत प्रधान पाठक पकड़ा गया
  • बालोद प्रधान पाठक
  • Balod head teacher news
  • drunk head master