DSP कल्पना वर्मा को गिफ्ट देने में बिका कारोबारी का घरबार, लोन लेकर दिए 2 करोड़ के उपहार
छत्तीसगढ़ में कुछ समय पहले डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल करोबारी दीपक टंडन का विवाद अखबारों की सुर्खिंया बना रहा। दोनों के बीच के कुछ चैट और वीडियो भी सामने आए। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया।
दीपक टंडन के आरोपों के बाद जांच बैठी और डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इस जांच रिपोर्ट में कारोबारी की आय और व्यय का बैंक स्टेटमेंट है। बैंक स्टेटमेंट को देखें तो दीपक ने कल्पना को 2 करोड़ के महंगे-महंगे गिफ्ट दिए। इन उपहारों को देने में दीपक का घरबार बिक गया।
यहां तक कि उसने बैंकों से होम लोन भी लिया। घर,गहने गिरवी रखे और कार को बेचा। इन सबसे जो रकम आई उससे कारोबारी ने डीएसपी को उपहार दिए। जांच में भी ये सामने आया है कि डीएसपी ने कारोबारी से महंगे गिफ्ट लिए हैं जो कि सिविल सेवा आचरण के खिलाफ हैं।
डीएसपी को महंगे गिफ्ट देने में कारोबारी ने गिरवी रखे घर-गहने :
छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच विवाद अब जांच रिपोर्ट में सामने आए वित्तीय लेन-देन को लेकर भी चर्चा में है। दोनों के बीच विवाद के दौरान सामने आए चैट और वीडियो के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था।
कारोबारी की शिकायतों के आधार पर हुई जांच के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया था। जांच के दौरान सामने आए कारोबारी के बैंक स्टेटमेंट में यह जानकारी सामने आई है कि दीपक टंडन ने डीएसपी को करीब दो करोड़ रुपये के महंगे उपहार दिए।
खास बात यह है कि इन उपहारों के लिए रकम जुटाने में कारोबारी को अपनी संपत्तियां तक गिरवी रखनी पड़ीं। बैंक लेन-देन के रिकॉर्ड के मुताबिक, उसने होम लोन लिया, घर और गहने गिरवी रखे और अपनी कार तक बेच दी। इन माध्यमों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महंगे उपहार खरीदने में किया गया। दीपक टंडन न यह आरोप लगाए हैं साथ ही अपना बैंक स्टेटमेंट भी दिया है।
दीपक ने कल्पना को दिए गिफ्ट :
- गिफ्ट की कुल कीमत 5 लाख 34 हजार रुपए
- कैश : 1 करोड़ 68 लाख 53 हजार रुपए (विभिन्न तारीखों में नकद व सिस्टर/रिश्तेदारों को दिए गए पैसे)
- ऑनलाइन : 31 लाख रुपए (DSP कल्पना वर्मा के खातों एवं उनके पिता हेमंत वर्मा के खाते में RTGS/PhonePe)
- ज्वैलरी : 20 लाख 66 हजार रुपए (आनंद ज्वैलर्स से सोने-हीरे के आभूषण)
- गोल्ड ज्वैलरी, डायमंड रिंग,डायमंड टॉप्स,लैपटॉप,एलईडी टीवी,गोल्ड टॉप्स,गोल्ड ज्वैलरी
दीपक ने ऐसे जुटाए गिफ्ट के रुपए :
वर्धमान ज्वैलर्स पर गोल्ड गिरवी रख कैश लिया 26 लाख रुपए
श्री मोटर्स पर गाली सेल की 10 लाख रुपए
होम लोन टॉपअप 53 लाख 5 हजार रुपए
फॉरच्यूनर गाड़ी को सेल किया 10 लाख रुपए
बैंक ऑफ बड़ोदा से लोन लिया 20 लाख रुपए
मकान को सेल किया 19 लाख रुपए
लोन लिया 4 लाख 50 हजार रुपए
उधार लिया 20 लाख रुपए
मकान बेचा 65 लाख रुपए
कुल आय 2 करोड़ 28 लाख रुपए
पुलिस मुख्यालय के पास जांच रिपोर्ट :
निलंबित डीएसपी और करोबारी दीपक टंडन विवाद मामले में जांच के बाद कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। 14 जनवरी 2026 को मामले की 1,482 पन्नों की जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने डीजीपी को यह जांच रिपोर्ट भेजी। लेकिन रिपोर्ट सामने आने और गंभीर आरोपों की जांच पूरी होने के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया लंबे समय से आगे नहीं बढ़ी।
सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में किस स्तर पर अटकी है। क्या फाइल पर निर्णय लेने में इतनी लंबी देरी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, या फिर किसी खास वजह से मामले को आगे बढ़ाने से बचा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट में साफ लिखा है कि दीपक टंडन और कल्पना मिश्रा के बीच दो करोड़ रुपए का लेन देन हुआ है। इसके बैंक स्टेटमेंट के कागज भी सामने आए हैं। कल्पना वर्मा को सस्पेंड किया गया था लेकिन उससे आगे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। डीजीपी अरुणदेव गौतम कहते हैं कि सारे विषयों पर वे जवाब नहीं दे सकते, जांच चल रही है, ज्यादा जानकारी जांच अधिकारी से ली जा सकती है।
यहां दो स्थितियां हो सकती हैं। अगर जांच रिपोर्ट में आरोप गंभीर पाए गए हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर जांच में आरोप प्रमाणित नहीं होते तो अधिकारी को राहत मिलनी चाहिए। लेकिन फाइल को लंबे समय तक लंबित रखना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
पद के दुरुपयोग का मामला :
अब यह मामला सरकारी सेवा नियमों यानी सिविल सेवा आचरण का बन गया है। कल्पना वर्मा को फरवरी 2026 में सस्पेंड कर दिया गया। दीपक टंडन ने कल्पना वर्मा पर 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया है।
कल्पना वर्मा इन आरोपों को साजिश बता चुकी हैं। वे कहती हैं कि आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके पिता और टंडन के बीच पुराने कारोबारी लेनदेन से जुड़ा है। जहां तक कार की बात है तो यह उन्होंने कानूनी रुप से खरीदी है जिसके कागज भी उनके पास हैं।
ये खबरें भी पढ़ें…
DSP कल्पना वर्मा केस की जांच रिपोर्ट पहुंची गृह विभाग, 1400 पन्नों में बड़ा खुलासा
DSP Kalpana Verma और होटल कारोबारी की चैट में क्या हुआ खुलासा ? किसके आरोपों में दम ? CG NEWS
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा की जांच रिपोर्ट,दो करोड़ के गिफ्ट का बैंक स्टेटमेंट
परीक्षा में रंगेहाथ पकड़ी गईं थीं DSP कल्पना वर्मा, फाइल दबाकर पासिंग आउट परेड में कराया शामिल