परीक्षा में रंगेहाथ पकड़ी गईं थीं DSP कल्पना वर्मा, फाइल दबाकर पासिंग आउट परेड में कराया शामिल

VINAY VERMA | Feb 03, 2026, 15:08 IST
Share
chhattisgarh-police-dsp-kalpana-verma-cheating-case-phq-cover-up
chhattisgarh-police-dsp-kalpana-verma-cheating-case-phq-cover-up

छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। DSP कल्पना वर्मा को 2018 में चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में विभागीय परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया था, इसके बावजूद पुलिस मुख्यालय (PHQ) स्तर पर मामला दबा दिया गया।

Raipur. छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और पुलिस मुख्यालय की भूमिका पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बहुचर्चित DSP कल्पना वर्मा को लेकर ऐसी जानकारी लगी है, जिसने विभागीय पारदर्शिता की पोल खोल दी है।

खुलासा यह है कि DSP कल्पना वर्मा को विभागीय परीक्षा के दौरान नकल करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था, इसके बावजूद PHQ स्तर पर मामला दबा दिया गया और उन्हें न सिर्फ प्रशिक्षण जारी रखने दिया गया बल्कि पासिंग आउट परेड में भी शामिल कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें... DSP कल्पना वर्मा केस की जांच रिपोर्ट पहुंची गृह विभाग, 1400 पन्नों में बड़ा खुलासा

चंद्रखुरी अकादमी में नकल कांड

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2016 बैच के DSP स्तर के अधिकारियों की ट्रेनिंग चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में हुई।

प्रशिक्षण के बाद लिखित परीक्षा हुई, 2018 में हुई इस परीक्षा के दौरान चार DSP नकल करते हुए पकड़े गए, जिनमें बहुचर्चित महिला DSP कल्पना वर्मा भी शामिल थीं।

इनके अलावा आशा कुमारी सेन, योग्यता साहू और अभिषेक पैकरा को नकल करते हुए पकड़ा गया था।

किताब लेकर पहुंची थीं कल्पना

2018 में हो रही इस विभागीय परीक्षा के दौरान परीक्षा निरीक्षक के रूप में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ Addl. SP पूजा अग्रवाल और DSP चंदन सिंह नेताम की नियुक्त की गई थी।

निरीक्षकों ने पाया कि डीएसपी कल्पना वर्मा परीक्षा हॉल में किताब लेकर पहुंच गईं थीं। बाकी अन्य के पास से चिट बरामद हुई थी।

परीक्षा नियंत्रकों ने मौके पर ही नकल प्रकरण दर्ज किया और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी।

ये खबर भी पढ़ें... लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स

लेकिन यहीं से शुरू होता है खेल

जहां आम तौर पर ऐसे मामलों में तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए थी, वहीं DSP कल्पना वर्मा के मामले में कहानी यहीं से पलट जाती है।

सूत्रों के अनुसार नकल प्रकरण की फाइल PHQ तक पहुंचने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। न तो किसी तरह की जांच आगे बढ़ी और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई हुई। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि डीआईजी आरएस नायक ने भी की।

उन्होंने स्वीकार किया कि परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया था और इसकी रिपोर्ट बनाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... DSP Kalpana Verma और होटल कारोबारी की चैट में क्या हुआ खुलासा ? किसके आरोपों में दम ? CG NEWS

पासिंग आउट परेड का हिस्सा

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस अधिकारी को नकल करते हुए पकड़ा गया, उसे प्रशिक्षण से बाहर करने के बजाय पासिंग आउट परेड में शामिल होने की अनुमति दे दी गई।

यह सीधे-सीधे यह सवाल खड़ा करता है कि क्या PHQ का संरक्षण कुछ चुनिंदा अधिकारियों के लिए ढाल बन चुका है?

क्यों सुर्खियों में हैं कल्पना वर्मा

हाल ही में छत्तीसगढ़ में DSP कल्पना वर्मा का नाम एक बड़े विवाद में आया है, जिसमें रायपुर के एक व्यवसायी दीपक टंडन ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपों के अनुसार, व्यवसायी का दावा है कि कल्पना वर्मा ने उन्हें एक ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर लगभग 2.5 करोड़ रुपए, हीरे और सोने के गहने, एक लग्ज़री कार सहित कई कीमती उपहार लिए।

इसके अलावा व्यवसायी का आरोप है कि एक होटल भी उनके भाई के नाम पर दर्ज कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें... DSP कल्पना वर्मा केस: महादेव सट्टा पैनल का ऑफर ठुकराने पर बिगड़े रिश्ते, दीपक टंडन ने DGP को लिखा पत्र

कार्रवाई नहीं होने पर सवाल?

हाल ही में स्पा सेंटर से वसूली मामले में एक स्टिंग वीडियो आने के बाद तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया।

जिसके बाद प्रदेश में कल्पना वर्मा को निलंबित किए जाने की मांग उठने लगी। कहा गया कि जब व्यवसायी ने कथित व्हाट्सऐप चैैट, सीसीटीवी फुटेज और सबूत पुलिस को सौंपे हैं, तो कल्पना वर्मा को क्यों बचाया जा रहा है?

इस मामले पर जांच के लिए एएसपी ग्रामीण को निरीक्षक नियुक्त किया गया है। लेकिन दो दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। कल्पना वर्मा का निलंबन भी नहीं हुआ है। जिसपर सवाल उठ रहे हैं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • dsp kalpana verma
  • DSP कल्पना वर्मा
  • कल्पना वर्मा केस
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक