भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्रवंशी के घर ED की रेड, जांच में जुटी टीम

Arun Tiwari | Sept 01, 2026, 10:09 IST
Share
ईडी-एक्शन-केके-चंद्रवंशी-भूपेश-पीए-रेड
ईडी-एक्शन-केके-चंद्रवंशी-भूपेश-पीए-रेड

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्राकर के घर ED ने दबिश दी। 5-6 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच में जुटी है।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) केके चंद्रवंशी के घर सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, ED की टीम दो वाहनों में उनके निवास पहुंची है।

टीम में करीब 5 से 6 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। ED अधिकारियों ने घर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य जरूरी रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं।

बघेल के पूर्व पीए चंद्राकर:

केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रह चुके हैं। ऐसे में उनके यहां ED की कार्रवाई को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अहम माना जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम किन दस्तावेजों या तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ईडी रेड:

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियां कई नेताओं, अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई कर चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबियों से जुड़े परिसरों पर भी अलग-अलग मामलों में पहले जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है।

केके चंद्रवंशी के घर मंगलवार को हुई इस ताजा कार्रवाई को लेकर अब सबकी नजर ED की आधिकारिक जानकारी पर है। जांच पूरी होने या एजेंसी की ओर से बयान आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई किस प्रकरण के तहत की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल केके चंद्रवंशी के घर ED की जांच जारी है और अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।

FAQ

  1. प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है और यह किस मंत्रालय के अधीन आता है?
    उत्तर: ED (Enforcement Directorate) भारत सरकार की एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है, जो केंद्रीय वित्त मंत्रालय के 'राजस्व विभाग' (Department of Revenue) के अंतर्गत काम करती है।
  2. ED का मुख्य काम क्या होता है?
    उत्तर: ED मुख्य रूप से दो प्रमुख कानूनों के तहत काम करती है: PMLA: मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002) से जुड़े मामलों की जांच करना। FEMA: विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत वित्तीय अनियमितताओं की जांच करना।

यह खबरें भी पढ़ें...

B.Ed.-D.Ed वाले शिक्षकों को मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ, हाईकोर्ट में हारी सरकार

भोपाल में SC और ED का डर दिखाकर दंपती को रखा 97 दिन डिजिटल अरेस्ट

MP School Education | जहां आज पहुंच रही कैमरे के रोशनी, द सूत्र पहले ही दिखा चुका वहां का जमीनी सच !

इंदौर में ED का INK GRAPH कंपनी पर छापा, मामला गेमिंग और विदेशी भुगतान से जुड़ा

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • भूपेश बघेल
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • छत्तीसगढ़
श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

By Sumit Kumar

श्रमोदय आवासीय विद्यालय के खाने में परोसे छिपकली! 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : जाति विकास विभाग का नाम बदला, पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से MP बार काउंसिल में महिलाओं की एंट्री, रिटायर्ड जस्टिस अंजलि पालो समेत 2 सदस्य मनोनीत
सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी

By Anshika Singh Chauhan

सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी
एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम

By Arohi Raj

एमपी में गौपालकों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव का ऐलान, जीतने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम
राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी
डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

डेंगू मामलों में कोटा प्रदेश में तीसरे नंबर पर: स्क्रब टाइफस 243 मरीज: 200 गड्ढों में गंबूशिया मछलियां छोड़ी गईं