छत्तीसगढ़ में ED ने पेश किया महादेव सट्टा एप मामले में परिवाद, कोर्ट में 14 आरोपियों के खिलाफ 10 हजार पन्ने का परिवाद
Vikram Jain | Oct 21, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में ED ने पेश किया महादेव सट्टा एप मामले में परिवाद, कोर्ट में 14 आरोपियों के खिलाफ 10 हजार पन्ने का परिवाद
छत्तीसगढ़ में ED ने महादेव सट्टा एप मामले में कोर्ट में परिवाद पेश किया है। मामले में 14 को आरोपियों बनाया गया है।
शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव सट्टा एप मामले को लेकर परिवाद पेश किया है। ईडी ने महादेव सट्टा एप मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आपराधिक परिवाद को पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार ईडी का यह आपराधिक परिवाद करीब 10 हजार पन्नों का है। परिवाद के अनुसार ईडी ने महादेव सट्टा एप मामले को 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बताया है।
करीब 10 हजार पन्ने का परिवाद
ईडी ने कोर्ट को बताया है कि, प्रारंभिक तौर पर 41 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। ईडी ने महादेव सट्टा एप मामले में अदालत में 9084 पन्ने का परिवाद पेश किया है। इनमें आपराधिक परिवाद 197 पन्नों का, जबकि इससे संबंधित अभिलेख 8887 पन्नों का है।
मामले में ये लोग आरोपी
ईडी ने आपराधिक परिवाद में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल धमानी, सुनील धमानी, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिव कुमार वर्मा, यशोदा वर्मा और पवन नत्थानी का नाम बतौर आरोपी शामिल है। इनमें चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल धमानी और सुनील धमानी इसी मामले में न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल में बंद हैं।
पूरक परिवाद भी पेश होगा
ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने बताया है कि नियमों के अंतर्गत इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चालान पेश किया जाना अनिवार्य है। मामले की विवेचना जारी है, विवेचना के अनुरूप पृथक से परिवाद पेश होगा।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA