ED का बड़ा दावा - चैतन्य बघेल ने काली कमाई रियल स्टेट में लगाकर की वाइट
Kanak Durga Jha | Jul 22, 2025, 19:18 IST
EDs big claim Chaitanya Baghel black money white investing real estate
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। ईडी की पूछताछ में सामने आया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नकद और सिंडिकेट से 1000 करोड़ रुपये की अवैध रकम मिली।
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। इस बीच, जांच के दौरान ईडी ने दावा किया है कि इस घोटाले में चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपए मिले। चैतन्य ने इस काली कमाई को सही बताने के लिए अपने रियल स्टेट फर्मों का इस्तेमाल किया। उन पैसों से वह रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट, ठेकेदारों का नकद भुगतान, बैंक एंट्री अगेंस्ट कैश आदि करता था।
उसने त्रिलोक सिंह ढिल्लन से सांठगांठ कर उसकी कंपनियों का भी उपयोग पैसे खपाने के लिए किया। उसने त्रिलोक सिंह के कर्मचारियों के नाम पर अपने ‘विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट’ में फ्लैट खरीदने की आड़ में 5 करोड़ रुपए लिए। बैंकिंग ट्रेल से पता चलता है कि त्रिलोक सिंह को अपने बैंक खातों में शराब सिंडिकेट से पैसे मिले थे।
इसके अलावा चैतन्य को शराब घोटाला सिंडिकेट के 1000 करोड़ मिले। इसे अनवर ढेबर और अन्य इधर-उधर करते थे। ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि इस घोटाले से मिले पैसे को आगे निवेश के लिए बघेल परिवार के प्रमुख सहयोगियों को भी दिया गया था।
शराब घोटाला मामले में ही ईओडब्ल्यू ने सोमवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। ईओडब्ल्यू ने चार्टड अकाउंटेंट अभिषेक समेत तीनों आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 26 जुलाई तक ईओडब्ल्यू उनसे पूछताछ करेगी।
चैतन्य बघेल गिरफ्तार | चैतन्य बघेल को भेजा गया जेल | चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर | 2100 करोड़ का शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
फ्लैट खरीदने की आड़ में 5 करोड़ रुपए लिए
इसके अलावा चैतन्य को शराब घोटाला सिंडिकेट के 1000 करोड़ मिले। इसे अनवर ढेबर और अन्य इधर-उधर करते थे। ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि इस घोटाले से मिले पैसे को आगे निवेश के लिए बघेल परिवार के प्रमुख सहयोगियों को भी दिया गया था।
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आज चक्काजाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। चक्काजाम प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिलों, प्रमुख शहरों के मुख्य मार्गों तथा पांचों संभागों के दूसरे राज्यों की सीमाओं की जोड़ने वाली सड़कों पर दोपहर 12 से दो बजे तक किया जाएगा।
ईओडब्ल्यू ने 3 अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
चैतन्य बघेल गिरफ्तार | चैतन्य बघेल को भेजा गया जेल | चैतन्य बघेल ईडी रिमांड पर | 2100 करोड़ का शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava