छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हमले में 9 आतंकी ढ़ेर... जारी है फायरिंग

Kanak Durga Jha | Sept 03, 2024, 13:45 IST
Share
Encounter between police-Naxals 9 terrorists killed dantewada
Encounter between police-Naxals 9 terrorists killed dantewada

Naxal Encounter in Bijapur-Dantewada : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में जवानों ने 9 आतंकियों को मार गिराया है।

Naxal Encounter in Bijapur-Dantewada : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में जवानों ने 9 आतंकियों को मार गिराया है। माओवादियों के मारे जाने का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। हालांकि मारे गए नक्सलियों के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ में सुबह से ही रुक-रूककर फायरिंग हो रही है।

सुबह से हो रही फायरिंग

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के जंगल किरंदुल थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 9 माओवादियों को मार गिराया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव की तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को रात में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

जंगलों में छिपे हुए थे नक्सली

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल की टीम सुबह-सुबह सर्च ऑपरेशन के लिए निकल पड़ी। इस दौरान जब नक्सलियों ने जवानों को जंगल में देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के हमले का मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ फायरिंग से नौ माओवादी ढ़ेर हो गए।

स्पेशल ऑपरेशन चला रहे जावन

बता दें कि, पिछले कुछ महीनों से जवान नक्सली हिंसा का खात्मा करने स्पेशल ऑपरेशन चला रहे है। इस स्पेशल ऑपरेशन में जवान जंगलों में छिपे खूंखार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे है। वहीं वे नक्सली जो हिंसा का मार्ग छोड़कर साधारण जिंदगी शुरू करना चाहते है, उनके लिए अभियान चला रहे है। इस अभियान के तहत सुरक्षाबल और सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को आम जिंदगी की शुरुआत करने में सहायता करती है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • Chhattisgarh Dantewada Naxal Attack
  • naxal attack
  • Naxal encounter
  • chhattisgharh naxal attack
  • chhattisgarh naxal attack news
  • Police-Naxal encounter
  • chattisgarh naxal attack on bijiapur
  • CG Naxal Attack
  • Bijapur Naxal Encounter
  • CG Naxal encounter
  • 9 terrorists killed dantewada
  • 9 आतंकी ढ़ेर
  • पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि