भूपेश बघेल का BJP पर तीखा वार, बोले - बीजेपी को लगेगा गौ-माता का श्राप

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Ex CM Bhupesh Baghel said BJP cursed by mother cow
Ex CM Bhupesh Baghel said BJP cursed by mother cow

छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत, गौठान योजना की बंदी और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर गाय, गौठान और धर्मांतरण को लेकर गर्मी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा साय सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गौठान योजना बंद कर दी है, और गायों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। उन्होंने गौ-भक्त होने का दावा करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें "गायों का श्राप" लगेगा।


गौठान योजना पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार ने 20 महीने पहले गौ अभयारण्य और गोधाम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई शुरुआत नहीं की गई है। खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए किसान मवेशियों को खेतों से खदेड़ रहे हैं, जिससे वे सड़कों पर आ रहे हैं और लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर केवल 20 दिनों में 50 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार सड़क से मवेशियों को हटाने में विफल रही है।

धर्मांतरण और कानून पर टिप्पणी भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि जबरन धर्मांतरण खुद गृहमंत्री के जिले में हो रहा है, और सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 2006 में पारित हुआ धार्मिक स्वतंत्रता कानून आज तक लागू नहीं हो सका है।
  • सरकार ने गौठान और गोधाम योजनाएं बंद कर दी हैं
  • 20 महीने बाद भी गौ अभयारण्य की शुरुआत नहीं हुई
  • सड़कों पर मवेशी, लगातार हो रही हैं दुर्घटनाएं
  • धार्मिक स्वतंत्रता कानून अब तक प्रदेश में लागू नहीं
  • पाकिस्तान से सीरीज पर केंद्र सरकार की दोहरी नीति पर सवाल


क्रिकेट सीरीज पर केंद्र पर निशाना

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया"।

BJP | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत | छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत पर राजनीति | Chhattisgarh Political News | Chhattisgarh Politics News | छत्तीसगढ़ सियासत गर्म

FAQ

  1. भूपेश बघेल ने गौठान योजना पर क्या कहा?
    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने योजना बंद कर दी और मवेशियों को मरने के लिए छोड़ दिया।
  2. हाईवे पर कितनी गायों की मौत हुई है?
    20 दिनों में 50 से अधिक गौवंश हादसों में मारे गए हैं।
  3. धर्मांतरण मुद्दे पर बघेल की क्या राय है?
    उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण गृहमंत्री के जिले में हो रहा है।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • BJP
  • Chhattisgarh Politics News
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Chhattisgarh Political News
  • छत्तीसगढ़ सियासत गर्म
  • छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में मवेशियों की मौत पर राजनीति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर