शहर के भीतर चल रहा था नकली कीटनाशक का धंधा, पुलिस की जांच में हुआ पर्दाफाश

Kanak Durga Jha | Aug 25, 2025, 08:15 IST
Share
Fake pesticide business bilaspur exposed police investigation
Fake pesticide business bilaspur exposed police investigation

Fake pesticide business : बिलासपुर और आसपास के जिलों में इंड्रोफिल कंपनी के नकली कीटनाशक की बिक्री हो रही है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है।

बिलासपुर में किसानों को ठगने और कंपनियों को करोड़ों की चपत लगाने वाला नकली कीटनाशक कारोबार उजागर हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल मोड़ स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में नकली कीटनाशक तैयार किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पुलिस ने आरोपित कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिहार के मधुबनी में रहने वाले रंजीत सिंह प्रायसी डिफरेंश फोर्स इंडिया कंपनी में जांच अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी को सूचना मिल रही थी कि बिलासपुर और आसपास के जिलों में इंड्रोफिल कंपनी के नकली कीटनाशक की बिक्री हो रही है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जांच अधिकारी ने शहर आकर मामले की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि लिंगियाडीह अपोलो अस्पताल मोड़ के पास रहने वाला रवि सोनी पिता नंद किशोर सोनी झोपड़ीनुमा मकान को नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वह केमिकल घोलकर नकली कीटनाशक बनाता था। इससे कंपनी के मिलते-जुलते डिब्बों में भरकर कंपनी का नकली लेबल लगा देता था।

इस नकली उत्पाद को वह बाजार में कम दाम पर बेच रहा था। उसने आसपास के जिले में भी नकली कीटनाशक की आपूर्ति की जा रही थी। इससे न सिर्फ कंपनी को नुकसान हो रहा था, बल्कि किसानों को भी आर्थिक क्षति हो रही थी। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर नकली कीटनाशक को जब्त कर लिया है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

किसानों को हो रही दोहरी क्षति

फसल को कीट से होने वाली बर्बादी से बचाने के लिए किसान कीटनाशक का सहारा लेते हैं। इसके लिए किसान मोटी रकम खर्च करते हैं। नकली कीटनाशक के चलते वे अपनी फसल को कीट से नहीं बचा पाते। इससे दवा खरीदने के लिए उनकी जमापूंजी और फसल की बर्बादी दोनों होती है। नकली खाद और कीटनाशक किसानों के लिए बर्बादी का कारण बनते हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों को नहीं लगी भनक

इधर कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में नकली कीटनाशक बिकने की भनक तक नहीं लग सकी। शनिवार को कंपनी के अधिकारियों ने आकर नकली कीटनाशक की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। मामले में पुलिस में एफआइआर भी कराई गई। इधर कृषि विभाग इस पूरे मामले से बेखबर रहा। इधर पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत आरोपित के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी।

जिनकी जिम्मेदारी वे ही नहीं करते जांच

खाद और कीटनाशक समेत कृषि संबंधित अन्य दवाओं के विक्रय पर निगरानी के लिए कृषि विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। विभाग के अधिकारी दिखावे के लिए जांच करते हैं। वर्षा शुरू होते ही विभाग के अधिकारियों ने दिखावे की कार्रवाई की थी। इसके बाद सब शांत हो गए। इधर शहर में ही नकली कीटनाशक बनाकर आसपास के जिलों तक में सप्लाई चल रही थी। जिसके कारण कई किसानों को नुकसान हुआ।

CG News | cg news update | cg news today

नकली कीटनाशक का कारोबार | बिलासपुर में नकली कीटनाशक का कारोबार | bilaspur news | Bilaspur News | bilaspur news in hindi

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • cg news update
  • cg news today
  • bilaspur news
  • नकली कीटनाशक का कारोबार
  • बिलासपुर में नकली कीटनाशक का कारोबार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती