किसान अब गर्मी में भी कमा रहे मुनाफा, पारंपरिक खेती से हटकर मूंगफली की खेती

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 10:58 IST
Share
Farmers earning profit peanuts farming chattisgarh the sootr
Farmers earning profit peanuts farming chattisgarh the sootr

अब जशपुर जिले के किसान गर्मी के मौसम में भी खेतों से आमदनी कमा रहे हैं। इसका श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सरकारी योजनाओं और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को जाता है, जो दूरस्थ अंचलों तक किसानों की पहुंच बना रही हैं।

ग्राम दुर्गापारा, विकासखंड बगीचा के किसान गुरुनारायण इसका जीवंत उदाहरण हैं। पहले वे खरीफ और रबी सीजन में केवल धान की खेती करते थे, जिससे न लाभ होता था और न ही लागत निकल पाती थी। लेकिन अब, उन्होंने धान की जगह गर्मियों में मूंगफली की खेती अपनाकर नई राह पकड़ ली है।

ये खबर भी पढ़ें... सर्वांगीण विकास: किसानों की ​चिंता... खेती से जुड़ी योजनाओं के लिए 39 हजार करोड़ का बजट

धान छोड़, मूंगफली की ओर: एक बदला हुआ नजरिया

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के तहत गुरुनारायण को 20 किलो निःशुल्क मूंगफली बीज मुहैया कराया गया। क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी रवि रोशन टोप्पो के मार्गदर्शन में उन्होंने 0.200 हेक्टेयर भूमि में मूंगफली की फसल लगाई। कृषि विभाग की ओर से उन्हें बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व, खाद, कीटनाशक दवाएं और तकनीकी सलाह भी समय-समय पर दी गई।

गुरुनारायण ने बताया कि मूंगफली की फसल की हालत अच्छी है और बाजार में इसका मूल्य भी अच्छा मिल रहा है। इससे उन्हें उम्मीद है कि इस बार की कमाई पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर होगी।

ये खबर भी पढ़ें... खुशहाल एमपी: किसानों का रुख अब प्राकृतिक खेती की ओर, सरकार कर रही मदद

सरकार की योजना बनी सहारा

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इस योजना से किसानों को यह विश्वास मिला है कि यदि वे पारंपरिक खेती से बाहर निकलकर नई फसलें अपनाएं, तो उन्हें मौसम के अनुसार अधिक लाभ हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... सशक्त किसान: खेती में जबरदस्त बूस्टअप, हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

वैज्ञानिक पद्धति से खेती की दिशा में एक कदम

गुरुनारायण जैसे किसान साबित कर रहे हैं कि वैज्ञानिक तरीकों और योजनाबद्ध खेती के जरिए कम पानी में भी लाभदायक खेती की जा सकती है। मूंगफली जैसी फसलें, जिनमें पानी की खपत कम होती है, न केवल मुनाफा बढ़ाती हैं बल्कि मिट्टी की सेहत को भी सुधारती हैं।

जशपुर जिले में हो रहे यह छोटे-छोटे बदलाव भविष्य में बड़ी तस्वीर का हिस्सा बन सकते हैं। ग्रीष्मकालीन फसलों के प्रति किसानों का बढ़ता रुझान राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि सही मार्गदर्शन, संसाधन और सरकारी सहयोग के साथ किसान हर मौसम में खेती से मुनाफा कमा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... समग्र विकास: जनजातीय बाहुल्य गांवों में टिकाऊ खेती को बढ़ावा

peanuts farming | summer farming | chattisgarh | जशपुर कृषि तकनीक | जशपुर में खेती

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • chattisgarh
  • peanuts farming
  • summer farming
  • मूंगफली की खेती
  • जशपुर कृषि तकनीक
  • जशपुर में खेती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग