रायगढ़ में गजराज का खौफ... एक ही तोड़ी हड्डियां, कई गांवों में दहशत

Kanak Durga Jha | Jun 04, 2025, 13:15 IST
Fear elephant Raigarh one person broke bones panic many villages
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को पटक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को पटक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घायल बलभद्र (45) जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे हाथी जंगल की ओर लौट गया। इस घटना से जिले के कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



जानकारी के मुताबिक ग्राम चिंगारी का रहने वाला बलभद्र मंगलवार की शाम को करीब साढ़े 4 बजे अपने खेत को देखने के लिए जा रहा था। इस दौरान हाथी ने उसपर हमला कर दिया।



ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट



लैलूंगा अस्पताल में कराया भर्ती

जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो तत्काल मामले की सूचना वन अमला को दी गई। जहां वनकर्मी और हाथी ट्रैकर मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...मातम और खुशखबरी एक साथ... बच्चे को दुनिया में लाते ही मां की हो गई मौत



गांव में कराई गई मुनादी

बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी आसपास के गांव में विचरण कर रहा है। ऐसे में घटना के बाद चिंगारी, फुटहामुड़ा समेत अन्य गांव में मुनादी करायी गई और ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है। ​​​​​​​



नजर रखी जा रही- वन अधिकारी

लैलूंगा सबडिवीजन के एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि हाथी के हमले से ग्रामीण की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उसे भर्ती कराया गया है। अकेला हाथी अभी विचरण कर रहा है। 7 हाथी का दल धरमजयगढ़ की ओर चले गया है। हाथियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए...मातम और खुशखबरी एक साथ... बच्चे को दुनिया में लाते ही मां की हो गई मौत





elephant | cg elephant attack | Chhattisgarh elephants Terror | Chhattisgarh elephants jungle | CG News | cg news in hindi | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh elephants jungle
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • elephant
  • cg news update
  • cg elephant attack
  • cg news today