5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ जवानों को मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। ढेर हुई महिला नक्सली नक्सलियों की सबसे बड़ी लीडर निकली। महिला नक्सली रेणुका पर 45 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। देश में पहली बार ऐसा एनकाउंटर हुआ है। नक्सली रेणुका नक्सलियों की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो प्रेस टीम की इंचार्ज थी।
यह खबर भी पढ़ें...दौरे के बहाने स्कूल में शिक्षिका के साथ पार्टी करने वाला BEO नपा
5 राज्यों की मोस्ट वांटेड थी नक्सली रेणुका
मिली जानकारी के मुताबिक रेणुका छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मोस्ट वांटेड थी। तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली रेणुका साल 1996 को नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी। रेणुका वकील थी। उसने LLB की पढ़ाई की थी। रेणुका नक्सल संगठन के लिए दस्तावेज तैयार करने का काम करती थी।
यह खबर भी पढ़ें...CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ
प्रेस टीम की इंचार्ज थी रेणुका
नक्सली रेणुका ने LLB की पढ़ाई की है। वकील होने की वजह से नक्सल संगठन ने रेणुका को देशभर में नक्सल संगठन का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया था। रेणुका प्रेस टीम की देशभर में सबसे बड़ी लीडर थी। बता दें कि सर्च ऑपरेशन में जवानों ने 1 महिला माओवादी रेणुका को मार गिराया।
यह खबर भी पढ़ें...3 माह की मासूम को नर्स ने लगाया डबल टीका... मौत
FAQ
- महिला नक्सली रेणुका पर कितने रुपए का इनाम घोषित था?
महिला नक्सली रेणुका पर 45 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। - रेणुका को किस नक्सली संगठन का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया गया था?
रेणुका को नक्सलियों की सेंट्रल रीजनल ब्यूरो प्रेस टीम का इंचार्ज बनाया गया था। - नक्सली रेणुका किस राज्य की रहने वाली थी और कब नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी?
नक्सली रेणुका तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली थी और वह 1996 में नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी।
Naxal encounter | CG Naxal encounter | naxal encounter today | police naxal encounter chhattisgarh | Police-Naxal encounter