रायपुर की फोम फैक्ट्री में आग, दो महिला कर्मचारियों की मौत

Ravi Singh | May 29, 2024, 19:48 IST
Share
THESOOTRA
THESOOTRA

रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। पांच कर्मचारियों ने बाहर निकल कर बचाई जान।

राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। शाम 4 बजे जब आग लगी तब कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर जान बचा ली। लेकिन 2 महिला कर्मी आग में फंस गई थीं। सूचना देने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

2 महिला कर्मचारियों ने गवाई जान

कंपनी में 7 कर्मचारी काम कर रहे थे जिनमें से 5 पुरुष कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन 2 महिला कर्मी आग में फंस गई थीं। हादसे में जाने गंवाने वाली दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। इनमें एक का नाम यमुना और दूसरी का रामेश्वरी है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े...

जानकारी के अनुसार यहां स्लिप प्रो नाम की एक फैक्ट्री है। जहां गद्दा बनाने का काम किया जाता है। यहां भारी मात्रा में गद्दा बनाए जाते है। यहां अचानक आग लगने के बाद मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। वहीं दो महिलाएं फंस गई और आग की चपेट आ गई, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस की आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ये जो फैक्ट्री है वो बीच बस्ती में स्थित है। इससे थोड़ी थोड़ी दूर पर घर बसा हुआ है। लेकिन यहां आसपास लोगों को खड़े होना भी भारी दिक्कत हो रहा है।मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने बताया कि ये जो फैक्ट्री है वो थाना खमतराई के बसंत नगर में स्थित है। उन्होंने बताया कि यहां 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग लगी और 5 कर्मचारियों ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई है। वहीं अंदर दो महिलाएं फंस गई, जो आग की चपेट आ गई। हांलकि दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इससे पहले ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

Tags:
  • रायपुर
  • कर्मचारियों की मौत
  • स्लिप प्रो
  • फोम फैक्ट्री में आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती