छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार ! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को लिखा पत्र

Kanak Durga Jha | Published:
Share
former chief minister bhupesh baghel sent letter to amit shah
former chief minister bhupesh baghel sent letter to amit shah

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में बघेल ने गृह मंत्री शाह से छत्तीसगढ़ में हो रहे घोटाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में बघेल ने गृह मंत्री शाह से छत्तीसगढ़ में हो रहे घोटाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल, भूपेश बघेल को एक चिट्ठी मिली थी।

बघेल ने सोशल मीडिया शेयर किया पोस्ट

इसे लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर किया है। भूपेश बघेल ने पोस्ट लिखा कि.... एक चिट्ठी मिली है, चूँकि आपके नाम से है और प्रतिलिपि में मुझे भेजी गई है तो उम्मीद है कि आपको भी मिल ही गई होगी। उस चिट्ठी के साथ यह पत्र में आपको लिख रहा हूँ, साथ ही राज्यपाल महोदय और ACB को भी भेज रहा हूँ।



चिट्ठी में लिखी ये शिकायतें

इस चिट्ठी में शिकायत करने वाले ने लिखा है कि, मुख्यमंत्री के निज सहायक द्वारा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कैंप कार्यालय खोलकर अधिकारियों से वसूली करके अवैध 'वसूली उद्योग' चलाया जा रहा है। अपने आप को पहले ही 'सुपर CM' बता चुकीं हमारी भौजी के नाम पर यह वसूली की जा रही है। कैंप कार्यालय से जारी एक अधिकृत पत्र में सभी विभागीय शासकीय कार्यालयों से जारी होने वाले सभी पत्रों की प्रतिलिपि कैंप कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।



भौजी हमारी सुपर सीएम - बघेल

दरअसल, कुछ दिनों पहले सुपर CM वाले बयान पर प्रदेश में जमकर राजनीति हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने बयान दिया था कि, 'मैं सुपर सीएम के नाम से जानी जाती हूं'.... इस पर भूपेश बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा था कि, हमे लगता था सरकार में मुख्यमंत्री साय की चलती है, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की चलती है, संगठन के दिग्गजों की चलती है लेकिन यहां तो सुपर सीएम हमारी भौजी है।

बता दें कि बघेल के इस बयान के बाद बिजेपी नेताओं ने जमकर पलटवार किया। वहीं सीएम साय ने भी बघेल पर पलटवार किया।सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में तो सुपर सीएम बघेल की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया थी।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें









Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • Bhupesh Baghel
  • Bhupesh Baghel former CM
  • Chhattisgarh Government
  • Chhattisgarh BJP-Congress
  • cg bjp
  • Chhattisgarh Govt
  • cg bjp govt
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर