पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए

Marut raj | Feb 15, 2025, 13:13 IST
Former CM Bhupesh Baghel Patan Assembly Constituency Urban Body Election Result the sootr
भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के नगर पंचायत और दो नगर पालिका अमलेश्वर व कुम्हारी में कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

Former CM Bhupesh Baghel Patan Assembly Constituency Urban Body Election Result : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को जोर का झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के नगर पंचायत और दो नगर पालिका अमलेश्वर व कुम्हारी में कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।



ये खबर भी पढ़ें... Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं





पाटन में कांग्रेस की बुरी हार

भूपेश बघेल की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई है। भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। पाटन नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 557 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां पार्षद पद पर भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद कमल खिला, एजाज ढेबर 500 वोट से पीछे



वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। अमलेश्वर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुए थे। इससे पहले यह ग्राम पंचायत थी। भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही अमलेश्वर को नगर पंचायत घोषित किया गया था। अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने जीत हासिल की है।



ये खबर भी पढ़ें.. महाकुंभ जा रहे CG के 10 ‍भक्तों की मौत, मिर्जापुर NH में हुआ हादसा



ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस बोली- MLA भावना बोहरा ने वोटरों को बंटवाया पैसा और शराब



Tags:
  • former CM Bhupesh Baghel
  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • पाटन विधानसभा सीट
  • पाटन विधानसभा
  • Municipal elections
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • नगरीय निकाय चुनाव छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel
  • नगरीय निकाय चुनाव 2025