CG में चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं पूर्व मंत्री, कांग्रेस के पास 155 से ज्यादा आवेदन, किसी बड़े नेता का नहीं आया, अधिकतर युवा
Pratibha Rana | Jan 31, 2024, 11:36 IST
CG में चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं पूर्व मंत्री, कांग्रेस के पास 155 से ज्यादा आवेदन, किसी बड़े नेता का नहीं आया, अधिकतर युवा
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी से दावेदार आगे आने लगे हैं। 11 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी के लिए अब तक 160 से ज्यादा आवेदन आ भी गए हैं।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीट को लेकर पार्टी के अंदर मंथन शुरु हो गया है। चुनाव लड़ने के लिए अभी से दावेदार आगे आने लगे हैं। 11 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी के लिए अब तक 155 से ज्यादा आवेदन आ भी गए हैं। इसमें ज्यादातर आवेदन युवा यानी नए चेहरों के आए है। पूर्व मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी का इनमें से 9 सीटों पर कब्जा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 10 लोकसभा सीटें अपने नाम की थीं। बीजेपी को 2019 में 50.70% वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेसी नेता लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते। ऐसा लगता है कि इन नेताओं को अपनी हार और हार से ज्यादा अपने राजनीतिक करियर की चिंता सता रही है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से लगभघ 155 से ज्यादा दावेदारी के आवेदन मिले हैं। इनमें ज्यादातर नए और युवा चेहरे शामिल हैं। इन्होंने लोकसभा के मैदान में उतरने में दिलचस्पी दिखाई है। वहीं किसी भी पूर्व मंत्री या फिर बड़े नेता ने फिलहाल आवेदन नहीं किया है।
कांग्रेस में अभी कोरबा और बस्तर में मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारे जाने की संभावना है। इनमें कोरबा से ज्योत्सना महंत और बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को ही रिपीट करने की उम्मीद है।
कांग्रेसी नेता लड़ना नहीं चाहते चुनाव
किसी भी पूर्व मंत्री ने नहीं किया अब तक आवेदन
कांग्रेस में अभी कोरबा और बस्तर में मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारे जाने की संभावना है। इनमें कोरबा से ज्योत्सना महंत और बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को ही रिपीट करने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग