जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर
Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 10:06 IST
Four people including Naxal couple with bounty Rs 22 lakh surrendered
CG Naxals surrendered : कोंडागांव में 4 नक्सलियों ने एसपी वाय अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को कुल चार नक्सलियों ने एसपी वाय. अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।
सबसे बड़ा नाम मानपुर डिवीजन के कोतरी एरिया कमेटी प्रभारी लक्ष्मण कोर्राम उर्फ जुन्नू का है, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी मड्डो उर्फ जरीना ने भी सरेंडर किया, जो कोतरी एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा गवाड़ी जनताना सरकार के अध्यक्ष पांडूराम (1 लाख का इनामी) और कंपनी नंबर 5 से जुड़े नक्सली डॉक्टर सखाराम (8 लाख का इनामी) ने भी हथियार डाल दिए।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। तत्काल प्रभाव से इन्हें 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बड़े नक्सलियों ने किया सरेंडर
मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली जानकारी के मुताबिक, इन नक्सलियों के सरेंडर के पीछे कई अहम कारण हैं। सुरक्षा बलों की लगातार दबावपूर्ण कार्रवाई, संगठन के अंदर बढ़ते आपसी मतभेद और हाल के वर्षों में वरिष्ठ नेताओं के आत्मसमर्पण से प्रभावित होकर ये लोग मुख्यधारा में लौटे हैं।
पांच बिंदुओं में समझें पूरी खबर
|
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। तत्काल प्रभाव से इन्हें 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
FAQ
- कोंडागांव में कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया?
कुल 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। - सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कितना इनाम था?
लक्ष्मण कोर्राम और डॉक्टर सखाराम पर 8-8 लाख, मड्डो उर्फ जरीना पर 5 लाख और पांडूराम पर 1 लाख का इनाम घोषित था। - आत्मसमर्पण के पीछे मुख्य कारण क्या रहे?
सुरक्षा बलों की कार्रवाई, संगठन में मतभेद और सुरक्षित जीवन की चाह इसके प्रमुख कारण रहे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj