50 किसानों से ठगी करने वाले शातिर की पुलिस कस्टडी में मौत, हंगामा

Kanak Durga Jha | Apr 01, 2025, 14:16 IST
Share
fraudster cheated 50 farmers died police custody dhamtari
fraudster cheated 50 farmers died police custody dhamtari

धमतरी जिले में ठगी के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। ग्राम भवरमरा का रहने वाला दुर्गेश कठौलिया पर किसानों से 7 करोड़ 73 लाख रुपए ठगने का आरोप था।

धमतरी जिले में ठगी के एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। ग्राम भवरमरा का रहने वाला दुर्गेश कठौलिया पर किसानों से 7 करोड़ 73 लाख रुपए ठगने का आरोप था। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। मृतक आरोपी के मां ने कहा कि उसके बेटे को सकरी से मारा गया है। पिता ने बताया कि बेटे को दुर्ग से गिरफ्तार कर लाया गया था। इस कार्रवाई के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई।

अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

घर पहुंचते ही पुलिस और किसानों ने घर में रखें कागजात को तहस-नहस कर दिया और उनके बेटे को संकल से बेदर्दी से मारा गया। उनका बेटा पानी पी रहा था, पुलिस ने पानी को फेंक दिया। मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलिया की पत्नी दुर्गा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में किसी भी चीज की जानकारी नहीं दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पति को मारा है और हत्यारों को सजा देने की मांग की है।

5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

50 किसानों से की थी ठगी

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर थाने लाया गया था। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर कांग्रेस का बयान सामने आया है।

CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ

संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस इसे दुर्भाग्य बताते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि 420 केस में जेल में बंद आरोपी को पीटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के साथ न्याय होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी रोहित सिन्हा समेत 50 किसानों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि धान को ज्यादा कीमत पर बेचने के नाम से दुर्गेश ने उनसे करोड़ों रुपए ठगे। जिसके बाद 31 मार्च को उसे गिरफ्तार किया गया था।

नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र

Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Fraud case
  • cg crime news
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग