दोस्त का गुप्तांग काटा, मौत के बाद फेवीक्विक से चिपकाया, वजह जानने पढ़ें पूरी खबर
Jitendra Shrivastava | Jul 29, 2024, 21:08 IST
thesootr
कहते हैं प्यार अंधा होता है... यह बात छत्तीसगढ़ की एक घटना से चरित्रार्थ होती है। जब एक युवक ने अपने ही दोस्त के गुप्तांग और हाथ को काट दिया। यही नहीं दोस्त की मौत के बाद उसके गुप्तांग को फेवीक्विक से चिपकाया और कटा हाथ लेकर दो दिन घूमता रहा...
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक ने अपने दोस्त का गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। दोस्त का हाथ और गुप्तांग काटने के बाद घरवालों को धमकी देते हुए उन्हीं से शव को दफन करवा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चार दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकाला तो शव का हाथ और गुप्तांग कटा हुआ मिला। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय मृतक विनोद नशे में था।
दरअसल, सामरी थाना क्षेत्र के डूमरखोली के सरनाटोली गांव में रहने वाले 35 साल ते विनोज बिरजिया की उसके दोस्त मगधु बिरजिया ने हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि मगधु की पत्नी का निधन हो चुका है और वह उसके दोस्त विनोद की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। 18 जुलाई को घटना वाले दिन दोनों ने शराब पी, ज्यादा नशा होने के बाद विनोद सो गया। मगधु ने उसे उठाने की कोशिश की वह नहीं उठा तो मगधु टांगी लाया और विनोद का गुप्तांग और हाथ काट दिया। आरोपी मगधु ने घरवालों को धमकाया कि यदि किसी ने पुलिस को सूचना दी तो उसका भी यही हाल होगा। घरवालों ने डर से पुलिस को सूचना नहीं दी और शव को परंपरा अनुसार दफना दिया।
घटना के बाद आरोपी मगधु मृतक के कटे हाथ को झोले में रखकर दो दिन तक गांव में घूमता रहा इसके बाद फरार हो गया। 22 जुलाई को पुलिस को सूचना दी गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाने पर मृतक का एक हाथ और गुप्तांग कटा हुआ मिला। दफनाने की जगह पर चिपकाने में उपयोग होने वाली सामग्री का डिब्बी भी मिली। आरोपी मगधु ने पुलिस को बताया कि विनोद गांव में चोरी किया करता था, इससे गांव वाले भी परेशान रहते थे। घटना वाले दिन भी विनोद महुआ चोरी कर मेरे घर आया और उसी से शराब बनाकर पी और वहीं सो गया।
आरोपी मगधु ने पुलिस को बताया कि विनोद के कारण गांव वाले उसे भी चोर समझते इसलिए उसने विनोद को घर से जाने का बोला। मगधु ने यह भी बोला कि उसके मुर्गियों की चोरी करने पर हाथ काट देगा। लेकिन विनोद के नहीं उठने पर वह उसे कंधे से उठाकर कुछ दूर तक ले गया फिर भी वह नहीं उठा। गुस्से में आकर घर से टांगी लाया और विनोद का गुप्तांक और हाथ काट दिया। इससे विनोद की मौत हो गई। आरोपित ने फेवीक्विक से विनोद के कटे गुप्तांग को चिपका दिया और हाथ को काटकर रख लिया। इसके बाद उसको समाज के लोगों ने दफना दिया।
आरोपी की दोस्त की पत्नी पर थी बुरी नजर
पुलिस ने कब्र से शव निकाला तो गुप्तांग कटा हुआ था
विनोद के कारण गांव वाले उसे भी चोर समझते
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari