गणेश विसर्जन : 90 से ज्यादा झांकियां होंगे शामिल, DJ पर लगा बैन, ये रस्ते रहेंगे बंद...

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Ganesh Visarjan Tableau taken out in Raipur
Ganesh Visarjan Tableau taken out in Raipur

Ganesh Visarjan In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गणेश विसर्जन शुरू हो गया है। इसे लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है। रायपुर में सोमवार से ही गणेश विसर्जन शुरू हो गया है।

Ganesh Visarjan In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गणेश विसर्जन शुरू हो गया है। इसे लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में सोमवार से ही गणेश विसर्जन शुरू हो गया है। वहीं 19 सितंबर की रात गणेश झांकी निकालने फैसला लिया गया है। हर साल की तरह इस साल भी बप्पा की झांकी शारदा चौक जीई रोड से निकाली जाएगी। भगवान गणेश की यह झांकी जयस्तंभ चौक होते हुए मालवीय रोड, सदरबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, अश्वनी नगर होकर महादेव घाट तक पहुंचेगी।

डीजे पर लगा बैन

वहीं झांकी पर डीजे नहीं बजेगा। इस साल विसर्जन और झांकी में साउंड सिस्टम (डीजे) बजाने पर बैन लगा दिया गया है। बप्पा की झांकी बिना डीजे धुमाल बैंड के साथ निकलेगी। हालांकि ज्यादातर झांकी समिति की ओर से डीजे की अनुमति मांगी गई है, लेकिन किसी को अनुमति नहीं दी जा रही है। डीजे को लेकर इस बार प्रशासन और पुलिस सख्त हैं, क्योंकि 11 सितंबर को ही शासन ने सभी कलेक्टर-एसपी को चिट्ठी लिखकर निर्देश दिया है कि निर्धारित डेसीबल से ज्यादा साउंड वाले डीजे का उपयोग पूरी तरह बैन किया जाए।

कलेक्टरों का निर्देश - सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हो पालन

कलेक्टर-एसपी ने निर्देश जारी किया है कि प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाए। यही वजह है कि प्रशासन बिना साउंड सिस्टम के धुमाल, विसर्जन और झांकियों के लिए बाजे और बैंड का ही अनुमति दिया गया है। प्रशासन ने यह अपील किया है कि झांकी और विसर्जन के दौरान पारम्परिक वाद्ययंत्रों का ही उपयोग किया जाए, जिससे दूसरों को कोई परेशानी न हो।

इधर इस फैसले के खिलाफ डीजे-धुमाल के ऑपरेटरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन भी किया है। उनका कहना है कि उनका परिवार इसी से चल रहा है। डीजे बंद किए जाने पर उनके परिवार का गुजर बसर कैसे चलेगा। झांकी निकालने वाले भी लगातार बैठक कर रहे हैं।

90 से ज्यादा झांकियां होंगे शामिल

बता दें कि रायपुर में हर साल झांकी में 90 से ज्यादा छोटी-बड़ी प्रतिमाएं शामिल होती हैं। हर साल की तरह इस साल भी राजधानी में 90 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगे। राजनांदगांव से भी झांकियां आती हैं। झांकियों के साथ डीजे भी रहते हैं। समितियां दूसरे राज्यों व शहरों से बड़े-बड़े डीजे, धुमाल और लाइट सिस्टम मंगवाती है। वहीं रातभर डीजे बजता रहता है। जबकि कोर्ट ने निर्देशानुसार रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बजाना प्रतिबंधित है। इस वजह से इस बार प्रशासन-पुलिस डीजे बजाने पर सख्ती कर रही है।

19 अगस्त को ये रास्ते रहेंगे बंद

  • शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाली रोड।
    - मौदहापारा मस्जिद से जयस्तंभ चौक तक की सड़क।
    - तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक की सड़क।
    - शास्त्री बाजार से मालवीय रोड जाने वाली सड़क।
    - सुभाष स्टेडियम से कोतवाली जाने वाली सड़क।
    - गांधी मैदान से कोतवाली चौक।
    - बूढ़ेश्वर चौक से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क।
    - लाखेनगर से पुरानी बस्ती जाने वाली सड़क।
The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Ganesh Visarjan
  • गणेश विसर्जन
  • Ganesh Visarjan on Anant Chaturdashi
  • अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन
  • Ganesh Visarjan In Chhattisgarh
  • Ganesh Visarjan In Raipur
  • रायपुर में गणेश विसर्जन
  • 90 से ज्यादा झांकियां होंगे शामिल
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी

By Raghvendra Singh Rathore

दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी

By Sandeep Kumar

देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता