गरियाबंद में नक्सलियों का डंप बरामद, जमीन के नीचे छिपा था जखीरा
Harrison Masih | Jun 13, 2026, 16:08 IST
गरियाबंद में नक्सलियों का डंप बरामद 2026
गरियाबंद जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया IED, कुकर बम, टिफिन बम और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
समझें क्या है पूरा मामला...
दंडईपानी जंगल में मिला डंप
यह डंप नक्सलियों ने जंगल में छिपाकर रखा था। जांच के लिए तुरंत बीडीडीएस यानी बम डिस्पोजल एवं डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS - Bomb Disposal and Detection Squad) की टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच में पुष्टि की कि डंप में विस्फोटक सामग्री भरी हुई है।
नक्सलियों का डंप बरामद
क्या-क्या मिला डंप में
डंप से भरमार राइफल, इंटरसेप्टर, यूबीजीएल (UBGL - Under Barrel Grenade Launcher) राउंड, मैगजीन, तार, गन पाउडर और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी जब्त की गई। दवाइयां और रोजमर्रा के सामान भी यहां से मिले।
गरियाबंद में डंप बरामद
किसने संभाला ऑपरेशन
कमांडेंट आनंद कुमार के नेतृत्व और द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज की देखरेख में टीम का गठन हुआ। बी/199 कंपनी और यंग प्लाटून का नेतृत्व कंपनी कमांडर राजीव कुमार ने किया। एफ/199 कंपनी की कमान निरीक्षक के.बी. पांडा ने संभाली।
अभियान जारी रहेगा
FAQ
- नक्सलियों का डंप क्या होता है?
नक्सलियों का डम्प वह छिपा हुआ स्थान होता है जहाँ वे हथियार, विस्फोटक (जैसे IED), गोलियां, वायर, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान जमीन के अंदर या जंगल में छिपाकर रखते हैं। इसका उपयोग वे अपने हमलों और गतिविधियों की तैयारी के लिए करते हैं, ताकि सुरक्षा बलों को इसकी भनक न लगे। - IED क्या होता है और यह कितना खतरनाक होता है?
IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस एक घर में बना विस्फोटक उपकरण होता है। नक्सली इसे सड़क किनारे या गश्त के रास्ते में बिछाते हैं। 4 किलो का प्रेशर कुकर IED बड़े वाहन या कई जवानों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम होता है। - छत्तीसगढ़ में नक्सली डम्प कहाँ मिला है?
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दंडईपानी जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Naxal News: अबूझमाड़ में नक्सली डंप बरामद; 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हथियारों का जखीरा मिला
बस्तर में नक्सलियों का 19.43 करोड़ का डंप बरामद, कांकेर में नक्सली अब भी सक्रिय
सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, स्पाइक होल और नक्सली डंप बरामद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari