बिलासपुर GGU के विवेकानंद हॉस्टल में आधी रात बवाल; परशुराम और डॉ. अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी से छात्रों में चले जमकर लात-घूंसे
NEWS IN SHORT
- बिलासपुर विश्वविद्यालय में छात्रों में जमकर मारपीट हुई
- सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ
- विवेकानंद हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच भारी बवाल
- चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला, दो पर प्रतिबंध
- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की जांच समिति गठित
NEWS IN DETAIL
Bilaspur। Bilaspur News :स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद हो रहे हैं। हाल ही में विवेकानंद हॉस्टल में आधी रात को छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई।
यह घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई, जिससे पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। जब प्रबंधन को घटना की जानकारी मिली, तो चीफ वार्डन समेत यूनिवर्सिटी का स्टाफ तुरंत हॉस्टल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी से हुआ विवाद
(हिंसा)विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी से हुई। कुछ छात्रों ने परशुराम, भगवान राम और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में अपमानजनक बातें लिखी
जिसके बाद छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते यह तनाव हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।
यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई: चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया। ये सभी छात्र लॉ डिपार्टमेंट के चौथे सेमेस्टर के थे।
इसके अलावा, दो छात्रों के हॉस्टल में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने इस मामले की पूरी जांच के लिए एक समिति गठित की है और एफआईआर भी दर्ज कराई है।
जांच समिति से दो दिन में रिपोर्ट देने का आदेश
कुलसचिव अश्विनी कुमार दीक्षित ने कहा कि इस विवाद के बाद जांच समिति गठित की गई है, जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस में अनुशासनहीनता और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा।
यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने का वादा किया है और सभी दोषी को सख्त सजा दी जाएगी।
यह खबरें भी पढ़े...
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग भर्ती घोटाला, परिवारवाद और सत्ता का खेल या महज संयोग?
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा बयान, कहा-विश्वविद्यालय बन जाएंगे होटल
बिलासपुर मस्तूरी गोलीकांड : आधी रात कांग्रेस नेता के घर पुलिस की दबिश, पर मास्टरमाइंड अब भी फरार