हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रा की टिप्पणी से कार्यक्रम की गरिमा पर उठे सवाल
Pawan Modiya | Mar 25, 2026, 23:22 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान हुई एक घटना इन दिनों चर्चा में है। समारोह के बीच छात्रों की नारेबाजी और एक छात्रा की टिप्पणी के बाद कार्यक्रम विवादों में आ गया।
जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (Haridev Joshi University of Journalism and Mass Communication) में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान हुई एक घटना चर्चा में है। समारोह के बीच कुछ छात्रों की नारेबाजी और एक छात्रा की टिप्पणी के बाद कार्यक्रम विवादों में आ गया। यह मामला अब सोशल मीडिया से लेकर अकादमिक और राजनीतिक हलकों तक चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान केराज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान तय संख्या में छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर डिग्रियां प्रदान की जा चुकी थीं। इसी दौरान कुछ छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि सभी छात्रों को मंच पर बुलाकर डिग्री दी जाए। आमतौर पर दीक्षांत समारोह में प्रतीकात्मक रूप से कुछ छात्रों को मंच पर बुलाया जाता है, जबकि बाकी छात्रों को डिग्री अलग प्रक्रिया से दी जाती है।
सूत्रों के मुताबिक जब यह बात राजस्थान केउच्च शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा तक पहुंची, तो उन्होंने छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पहल की। राज्यपाल के कार्यक्रम से जाने के बाद वे दोबारा मंच पर पहुंचे और घोषणा की कि सभी छात्रों को मंच पर बुलाकर डिग्री दी जाएगी। इसके बाद छात्रों को एक-एक कर मंच पर बुलाया जाने लगा।
इसी दौरान एक छात्रा द्वारा की गई टिप्पणी ने कार्यक्रम का माहौल बदल दिया। इस टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच असहज स्थिति बन गई। कई लोगों ने इसे समारोह की गरिमा के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोग इसे छात्र जीवन के जोश और अभिव्यक्ति का हिस्सा मान रहे हैं।
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
राजस्थान में अब 45 नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, ग्रामीण इलाकों को भी दी राहत
घटना के बाद इसका जिक्र सोशल मीडिया पर तेजी से होने लगा। कुछ लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताया, जबकि कुछ का कहना है कि छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है। इस घटना ने यह बहस भी शुरू कर दी है कि विश्वविद्यालयों के औपचारिक कार्यक्रमों में छात्रों की अभिव्यक्ति की सीमा क्या होनी चाहिए।
दीक्षांत समारोह किसी भी विश्वविद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानजनक आयोजन माना जाता है। यह वह अवसर होता है जब छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर डिग्री प्राप्त करते हैं और विश्वविद्यालय के साथ अपने शैक्षणिक सफर का समापन करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में अनुशासन और गरिमा बनाए रखना संस्थान की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा होता है।
वर्दी का ग्लैमर: सोशल मीडिया पर ‘सिंघम’ बने पुलिसकर्मी, रील और पेड प्रमोशन से उठे अनुशासन पर सवाल
ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की
इस घटना ने दो बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं:
क्या है पूरा मामला?
छात्रों की मांग पर मंच पर लौटे मंत्री
बदतमीजी की इंतेहा थी यह...
आज हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जो कुछ हुआ उसकी बहुत चर्चा है। लेकिन यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। यह बदतमीजी की इंतेहा थी।
जैसा कि पता चला है, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल महोदय और उपमुख्यमंत्री मंत्री डॉ. प्रेमचंद… pic.twitter.com/n1c6t9Puxt
— Arvind Chotia (@arvindchotia) March 25, 2026
एक टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
राजस्थान में अब 45 नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, ग्रामीण इलाकों को भी दी राहत
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीक्षांत समारोह का महत्व
वर्दी का ग्लैमर: सोशल मीडिया पर ‘सिंघम’ बने पुलिसकर्मी, रील और पेड प्रमोशन से उठे अनुशासन पर सवाल
ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की
क्यों बढ़ा विवाद?
- क्या छात्रों की मांग को स्वीकार करने के बाद भी ऐसी टिप्पणी उचित थी?
- क्या औपचारिक कार्यक्रमों में विरोध या असहमति जताने का कोई तय तरीका होना चाहिए?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari