छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश, चार दिन बंद रहेंगे ऑफिस

Sanjay Dhiman | Oct 15, 2025, 16:54 IST
Share
Cg goverment
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी दफ्तरों और बैंकों में लागू रहेगा। सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ शासन ने 21 अक्टूबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है। गोवर्धन पूजा पर छुट्टी मिलने से कर्मचारियों को त्योहार मनाने में आसानी हो जाएगी। 21 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा से अब कर्मचारियों को लगातार 4 दिन का ब्रेक मिलेगा, जिससे वे त्योहारों का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

सरकार ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act), 1881 के तहत यह अवकाश घोषित किया है। यह एक्ट सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा के लिए एक कानूनी आधार प्रदान करता है। इस अधिसूचना के तहत सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में कार्य नहीं किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की ज्यूडिशियल रिमांड 29 अक्टूबर तक बढ़ी, जेल में कटेगी दिवाली

छत्तीसगढ़ के मंत्री बिहार में बताएंगे महतारी वंदन की कामयाबी,सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए बिछाया रेड कारपेट

9cc0272a-431
9cc0272a-431

लगातार 4 दिन की मिलेगी छुट्टी

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को दिवाली पर लगातार 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। शनिवार को धनतेरस के साथ ही शनिवार अवकाश, इसके बाद रविवार, सोमवार को दिवाली अवकाश रहेगा।

अब सरकार ने मंगलवार 21 अक्टूबर को भी गोवर्धन पूजा के चलते पब्लिक हॉलीडे घोषित कर दिया है। इससे लगातार चार दिन अवकाश मिल रहा है। अब सरकारी कर्मचारी एक साथ मिल रही इतनी छुट्टियों में जर्नी प्लान भी कर सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड रद्द: नवंबर से नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, क्या आपका नाम भी है शामिल...

एकता परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन: पीएम मोदी-अमित शाह देखेंगे बस्तर का विकास

धूमधाम से मनाया जाता है गोवर्धन पर्व

राज्य में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी अलग-अलग परंपराओं के अनुसार पशुओं की पूजा करते हैं। कई जगह गोबर के गोवर्धन पहाड़ का निर्माण कर पूजा की परंपरा भी पुरानी है। लोग दूध, घी, फल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं।

यह पूजा सुबह से दोपहर 12 बजे तक की जाती है। दीपावली के दूसरे दिन का अवकाश मिलने से अब कर्मचारी अपने परिवार के साथ यह पूजा भी कर सकेंगे। उन्हें ऑफिस की टेंशन भी नहीं होगी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • दीपावली
  • गोवर्धन पूजा
  • दिवाली पर लगातार 4 दिन की छुट्टी
  • निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती