छत्तीसगढ़ में सहायक अभियंता, लेखापाल सहित इन पदों पर निकली भर्ती

Marut raj | Oct 08, 2024, 10:28 IST
Share
Government recruitment Assistant Engineer Accountant  the sootr
Government recruitment Assistant Engineer Accountant the sootr

Chhattisgarh Government Recruitment : प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत जिला पंचायत की ओर से जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

Chhattisgarh Government Recruitment : छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत जिला पंचायत की ओर से जिला एवं विकासखण्ड स्तर के सहायक अभियंता, लेखापाल, विकासखण्ड समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

इस पते पर भेजे जाने हैं आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत संविदा नियुक्ति के लिए उपरोक्त पदों पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र बंद लिफाफा में मंगाए गए हैं। ये आवेदन केवल स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ही भेजे जाने हैं। इन्हें भेजने का पता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव - छत्तीसगढ़ है।

दस अक्टूबर है अंतिम तारीख

आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2024 तय की गई है। आवेदन 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक पहुंच जाने चाहिए। उक्त भर्तियों के लिए जारी विज्ञापन में बताया गया है कि व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन या ई-मेल अथवा इलेक्ट्रानिक व अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही निर्धारित तारीख एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

वेबसाइट पर मौजूद है जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले के वेब साइट https://kondagaon.gov.in/ वेबसाइट पर देखें जानकारी पर देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए पहले भी आवेदन मंगाए गए थे। उस दौरान समय-सीमा में प्राप्त आवेदन को मान्य किया जाएगा। ऐसे लोगों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सरकारी नौकरी निकली विकासखण्ड स्तर, जानिए डिटेल्स
सरकारी नौकरी निकली विकासखण्ड स्तर, जानिए डिटेल्स

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Chhattisgarh Government Recruitment
  • Chhattisgarh government vacancy
  • सरकारी भर्ती परीक्षाएं छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती