यूपीएससी क्रेक करने पर सरकार देगी 1 लाख रुपये

Krishna Kumar Sikander | Apr 29, 2025, 14:14 IST
Government will give 1 lakh rupees for cracking UPSC the sootr
छत्तीसगढ़ में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी रहे हैं तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने मुख्य परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को बतौर प्रोत्साहन 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी रहे हैं तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को बतौर प्रोत्साहन 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस बावत एक आदेश जारी किया है।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन



महापौर सम्मान राशि से की व्यवस्था

प्रदेश शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि देने की व्यवस्था है। अब प्रदेश सरकार ने इसी के अंर्तगत यूपीएससी क्रेक करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये देने का प्रावधान किया है। दरअसल, यूपीएससी 2024 के परिणाम में छत्तीसगढ़ का अच्छा प्रदर्शन देखते हुए सरकार ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी रहे युवकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश के युवाओं में प्रतियोगिता की भावना आएगी और प्रदेश से यूपीएससी परीक्षा पास करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... रेलवे स्टेशन में मरीज को नहीं मिला एम्बुलेंस, मौत से हाई काेर्ट नाराज



UPSC 2024 के परिणाम

पिछले दिनों UPSC 2024 के परिणाम आए तो उसमें बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वां रैंक हासिल किया। इसी तरह मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक और बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक पाए थे। वहीं, अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं रैंक और अंबिकापुर की ही शची जायसवाल को 654वीं रैंक मिला था।



ये खबर भी पढ़ें... भारत का पहला ऑनलाइन वक्फ बोर्ड... अकाउंट में भेजना होगा संपत्ति किराया



छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की मजबूत उपस्थिति हो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में शिक्षा, परीक्षा और रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है। उनकी इच्छा है कि जब यूपीएससी का अगला परिणाम आए तो उसमें छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की मजबूत उपस्थिति दिखाई दे। एक लाख की प्रोत्साहन राशि युवाओं को यूपीएससी परीक्षा अच्छी तैयारी करने और पास होने का जज्बा पैदा करेगी।



ये खबर भी पढ़ें... विधवा बहू का खर्चा अब उठाएंगे ससुराल वाले... हाई कोर्ट का आदेश





cg government | 1 lakh | Raipur | CG News | छत्तीसगढ़ सरकार | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • government
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • cg government
  • 1 lakh
  • 1 लाख रुपये